तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहुत सालों से अपना अच्छा और नजदीकी मित्र बताते हुए उनके शराबबंदी के निर्णय की प्रशंसा की।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने जलवायु परिवर्तन से मुकाबले पर पीछे नहीं हटने पर जोर देते हुए दुनिया के नेताओं से अपील की है कि वे पेरिस में हुए ऐतिहासिक समझौते का समर्थन और पालन करें।
हमेशा जयललिता के पीछे दिखाई देने वाली शशिकला नटराजन अब ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कळगम की महासचिव होंगी। उन्हें सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था। अंततः अटकल खत्म करते हुए पार्टी प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि कर दी कि वही महासचिव होंगी।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के भारत को प्रमुख रक्षा सहयोगी का दर्जा देने के फैसले से भारत, अमेरिका का जूनियर सहयोगी बन जाएगा। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि इससे भारतीय रक्षा बल और रक्षा उत्पादन अमेरिकी निगरानी और नियंत्रण के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो जयललिता की करीबी सहयोगी रहीं वी के शशिकला की मजबूत हिमायत करते हुए अन्नाद्रमुक ने आज कहा कि वह पार्टी की अहम सदस्य हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है कि पार्टी नेताओं ने उनसे मुलाकात की। पार्टी ने साथ ही कहा कि जल्द ही अगला महासचिव चुन लिया जाएगा।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमीन खरीदने के मामलेे में भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। नीतीश ने कहा कि जमीन खरीद का मामला हमने जोर शोर से उठाया है। जब राज्य सरकार के पास यह मामला आयेगा तो संबंधित विभाग अपना काम करेंंगे।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के विशेषज्ञ जनरल कमर जावेद बाजवा ने आज पाकिस्तान के नए सैन्य प्रमुख के तौर पर पदभार संभाल लिया। बाजवा ने जनरल राहील शरीफ की जगह ली है जिन्होंने अपने भाषण में भारत को कश्मीर मुद्दे पर आक्रामक रूख अपनाने के खिलाफ चेतावनी दी है।
जदयू के एनडीए में लौटने के कयासों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नोटबंदी पर केंद्र सरकार का समर्थन करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की है। गौर हो कि इस तारीफ के लिए उन्होंने 'स्वागत है' शब्द का प्रयोग किया है।