यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी सांसद ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया है। ट्रंप ने 20 जनवरी को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी।
गुजरात में एक भाजपा नेता पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कथित तौर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। यह आरोप वडोदरा के नर्मदा जिले में जयंती तड़वे नाम के नेता पर लगा है।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और भाजपा सांसद परेश रावल एक बार फिर अपने ट्विट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी नेता प्रीति शर्मा मेनन के साथ हुई तीखी नोकझोंक है। दोनों नेताओं ने ट्विटर पर एक दूसरे के खिलाफ एक के बाद एक कई ट्वीट किए।
लगता है भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने की बहुत जल्दी है। तभी भाजपा से जुड़े लोग कुछ भी करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। हाल ही में भाजपा में आसनसोल जिले के आईटी विभाग के प्रभारी तरुण सेनगुप्ता की गिरफ्तारी से यही लगता है।
एक ओर जहां आतंकी संगठन हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के एनकाउंटर को एक साल पूरा होने पर कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हैं। वहीं, इस बीच कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज ने एक विवादित बयान दे डाला है।