अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने आखिरकार इतिहास रच दिया। अमेरिका के 240 सालों के इतिहास में वह ऐसी पहली महिला बननेे जा रही हैंं जो प्रमुख राजनीतिक दल के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी। उन्होंने डेमोकेट्रिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की जंग जीत ली।
हिलेरी क्लिंटन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए तैयार हैं। कैलिफोर्निया की महत्वपूर्ण प्राइमरी से पहले दो प्राइमरी में अपने प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स को हरा चुकीं हिलेरी नामांकन जीत जाने पर अमेरिका की बड़ी पार्टी की पहली महिला उम्मीदवार बन जाएंगी। यह इतिहास रचने जैसा होगा।
मध्यप्रदेश से राज्यसभा के कांग्रेस उम्मीदवार और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा के लिए थोड़ी राहत की खबर है। राज्य में चार विधायकों वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने तनखा को समर्थन देने की घोषणा की है।
हाकी इंडिया ने आज रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्षा नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के नए सदस्य के लिये उम्मीदवार के रूप में नामांकित किये जाने पर बधाई दी। आईओसी के नये सदस्य के लिये चुनाव रियो डि जनेरियो में दो से चार अगस्त के बीच होने वाले 129वें आईओसी सत्र में किया जाएगा।
बीते दिनों जब पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन विभाग ने दिल्ली में गौ शालाओं पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया तो गौ शालाएं अचानक से खबरों में आ गईं। अब तक गौ शालाओं का संचालन ऐसा काम नहीं था जिस पर चर्चा की जाए। हिंदुत्व, गाय, गंगा के मुद्दे पर हमेशा ही मुखर रहने वाली मौजूदा सरकार ने अब गौ शालाओं पर काम करना शुरू किया है।
बिहार के गया जिले में स्थानीय नेता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रही उग्र भीड़ ने वहां से गुजर रहे पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के काफिले पर हमला कर दिया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। भीड़ के हमले में मांझी के घायल होने की खबर है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इस बात से इनकार किया है।
दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में शुक्रवार को ऑटोरिक्शा लेने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने कांगो के 23 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस में शामिल लोगों की पहचान का दावा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
चुनावी लिहाज से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में अपनी स्थिति सुधारने के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस अगले एक पखवाड़े में राज्य के नेतृत्व में बड़ा फेरबदल कर सकती है और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है जो संभवत: ब्राम्हण होगा।