दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति के साथ दुर्व्यवहार करने मामले में जेएनयू के 23 छात्र-छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रंगों के त्यौहार से ऐन पहले उत्तर प्रदेश में शनिवार को चुनाव नतीजों का पिटारा खुलने के साथ ही यह तय हो जाएगा कि इस बार कौन होली मनाएगा और किसकी उम्मीदें बदरंग हो जाएंगी।
ताजा एग्जिट पोल पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हमला करते हुए उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने आक्रामक ढंग से कहा कि ऐसे एग्जिट पोल्स हम बिहार चुनाव में देख चुके हैं।
निष्कासित सपा नेता अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अन्य नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ किये गए हमलों की गुरुवार को निंदा की।
देश में यूपी सहित पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद विभिन्न एक्जिट पोल के नतीजों में भाजपा अन्य दलों पर भारी पड़ सकती है। यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा को बढ़त मिलने की उम्मीद है। पंजाब में कांग्रेस सबसे बड़े दल के रुप में उभर सकती है।
देश में यूपी समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का दौर लगभग समाप्त हो चुका है। पूरे देश की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी है। भाजपा-कांग्रेस हो या सपा-बसपा सभी जीतने का दावा कर रहे हैं लेकिन ज्योतिष जगत के अध्येताओं की राय एकदम अलग है।
उत्तर प्रदेश के भदोही में भाजपा और बसपा समर्थकों के बीच मंगलवार देर रात मारपीट के मामले में भाजपा प्रत्याशी समेत तीन लोगों पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश में सत्रहवीं विधानसभा के लिए सातवें और अंतिम चरण में सात जिलों की 40 सीटों पर बुधवार शाम मतदान समाप्त हो गया। इस चरण में कुल 535 प्रत्याशी मैदान में थे। इस दौरान 60 फीसद से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी बूढ़े हो चले हैं। उनकी अच्छे दिन वाली पिक्चर भी फ्लॉप हो गई है। अब वह देखने को नहीं मिलेगी। हम युवाओं की सरकार बनाएंगे। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने अगर वादों को पूरा कर दिया होता तो इतने रोड शो नहीं करने पड़ते।
समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोडशो बिना पूर्वानुमति के हुआ है और उनकी रैली से पहले टाउन हॉल का घेराव किया, जिसके कारण यहां तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गयी।