Advertisement

Search Result : "Interview इंटरव्यू"

राम बहादुर राय के इंटरव्यू पर आउटलुक का यह कहना है

राम बहादुर राय के इंटरव्यू पर आउटलुक का यह कहना है

आउटलुक हिंदी ने अपनी वेबसाइट पर तीन जून को वरिष्ठ पत्रकार और इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स के अध्यक्ष राम बहादुर राय के इंटरव्यू के आधार पर खबर प्रकाशित की थी। आउटलुक की प्रज्ञा सिंह ने उनसे लंबी बातचीत की थी, जो आउटलुक पत्रिका (अंग्रेजी) के 13 जून, 2016 के अंक में प्रकाशित हुई।
पठानकोट हमला: एनआईए प्रमुख के बयान पर छिड़ा विवाद

पठानकोट हमला: एनआईए प्रमुख के बयान पर छिड़ा विवाद

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख शरद कुमार के एक बयान पर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद पैदा हो गया है। एनआईए प्रमुख ने कथित तौर बयान दिया था कि पठानकोट हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद की मदद में पाकिस्तान सरकार या इसकी किसी एजेंसी का कोई हाथ नहीं है।
'मोदी की सफलता मतलब भारत की सफलता’

'मोदी की सफलता मतलब भारत की सफलता’

सिंहस्थ की कामयाबी से गदगद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वहां ड्यूटी करने वाले सरकारी मुलाजिमों को इनाम और मैडल से नवाज रहे हैं। मोदी के पदचिन्हों पर चलते हुए शिवराज अगले छह महीनों में दो बड़े आयोजनों की तैयारी में जुट गए हैं। इंदौर में अक्टूबर में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट और दूसरा, नवंबर से नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से नर्मदा बचाने के लिए पदयात्रा। अपनी उज्जैन यात्रा के दौरान आउटलुक के साथ बातचीत में शिवराज ने बेबाकी से जवाब दिए। पेश है राजेश सिरोठिया से उनकी बातचीत के संपादित अंश:
अब स्मृति ने जोड़ा यूपी से नाता, कहा मुरादाबाद की हूं

अब स्मृति ने जोड़ा यूपी से नाता, कहा मुरादाबाद की हूं

जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर की रैली में खुद को यूपी वाला बताया उसी दिन उनकी कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने भी एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में खुद को यूपी की बता दिया। क्या यह महज संयोग है या इसमें भविष्य की राजनीति के कुछ संदर्भ तलाशे जा सकते हैं।
भारतीय छोड़ अमेरिकी मीडिया को मोदी ने दिया इंटरव्यू

भारतीय छोड़ अमेरिकी मीडिया को मोदी ने दिया इंटरव्यू

सत्ता की सालगिरह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल को इंटरव्यू दिया है। यह इंटरव्यू मंगलवार की शाम को प्रधानमंत्री आवास के अहाते में लिया गया और आज जारी किया गया है। भारत के तमाम मीडिया घराने इंतजार में बैठे रह गए। यहां तक कि सरकारी आकाशवाणी और दूरदर्शन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुखपत्र कहे जाने वाले पांचजन्य और ऑब्जर्वर से भी उन्होंने बातचीत नहीं की। इंटरव्यू की दौड़ में द पॉयनियर भी पिछड़ गया, जिसके संपादक चंदन मित्रा हैं। वे भाजपा के राज्यसभा सांसद भी हैं।
राहुल के काम को 12 साल की उनकी सांसदी से आंकोः स्मृति

राहुल के काम को 12 साल की उनकी सांसदी से आंकोः स्मृति

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बार फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि संसद में रोहित वेमुला मामले में हुई बहस के दौरान राहुल गांधी का रवैया ऐसा था कि देखो हमने इस मुद्दे पर स्मृति ईरानी को पछाड़ दिया।
किसी दबाव में नहीं आउंगी : ममता

किसी दबाव में नहीं आउंगी : ममता

‘पोरिबोर्तोन’ (बदलाब) का जो नारा लेकर ममता बनर्जी मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंची थीं, वही नारा अब विपक्षी वाममोर्चा और कांग्रेस के लिए धारदार हथियार बनने लगा है। ऐसे में सवाल उठता है कि वे आगे क्या लाइन लेंगी? पेश है ममता बनर्जी से दीपक रस्तोगी की कुछ समय पूर्व हुई बातचीत के प्रमुख अंश:
भारत के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे: केपी ओली

भारत के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे: केपी ओली

नेपाल की कम्यु‍निस्ट पार्टी एकीकृत मार्क्सवादी -लेनिनवादी (नेकपा-एमाले) के खडग प्रसाद शर्मा ओली को देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। तिरेसठ वर्षीय ओली साल 2006 की जनक्रांति के तत्काल बाद बनी गिरिजा प्रसाद कोइराला के नेतृत्व वाली सरकार में उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री बने थे। संविधान बनने के बाद प्रधानमंत्री ओली के सामने कई चुनौतियां भी हैं। नेपाल में संविधान संशोधन को लेकर मधेशियों का आंदोलन पूरा जोर पकड़ चुका है। नए संविधान की मंजूरी से पैदा ताजा मधेशी संकट और प्रधानमंत्री बनने से कुछ दिन पहले ही आउटलुक के विशेष संवाददाता ने ओली से मुलाकात की थी। कई मुद्दों पर बातचीत हुई। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश-
मुस्लिम होने के बावजूद कलाम राष्ट्रवादी थेः महेश शर्मा

मुस्लिम होने के बावजूद कलाम राष्ट्रवादी थेः महेश शर्मा

केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा के एक विवादित बयान से राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। उन्होंने एक टेलीविजन इंटरव्यू में कह दिया कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम मुस्लिम होने के बावजूद एक राष्ट्रवादी और महान मानववादी थे।
आरक्षण देना है तो सबको दो, नहीं तो खत्म कर दोः हार्दिक

आरक्षण देना है तो सबको दो, नहीं तो खत्म कर दोः हार्दिक

वीरमगाम के मासूम से दिखने वाले 22 वर्षीय हार्दिक आरक्षण के मुद्दे पर एक ओर सरकार के निशाने पर हैं तो पिछले तीन दिनों से इन्होंने हिंदी में भाषण देकर सुर्खियां भी बटोरी हैं। अब आगे हार्दिक की क्या योजना है इस पर उन्होंने उषा चांदना से बातचीत की। पेश हैं बातचीत के अंशः
Advertisement
Advertisement
Advertisement