उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण 10 प्रतिशत के करीब हैं, परन्तु परंपरागत कारणों से उनका सामाजिक एवं आर्थिक कद इससे बहुत ऊंचा है। वोटबैंक को साधने हेतु, पार्टी ने महेंद्र नाथ पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन किया है।
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने पहलवान सतीश कुमार को प्रतिबंधित पदार्थ का पाजीटिव समझकर गलती से 2002 में 14वें एशियाई खेलों में भाग लेने से रोक दिया था।
हर बार दर्शकों के लिए कुछ नया पेश करने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इस बार भी अपने एक टीवी शो के जरिये कुछ अपने फैन्स के लिए कुछ अलग अंदाज मं नजर आने वाले हैं।
रेप मामले में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम अब कभी फिल्में नहीं बना पाएगा। सिने एंड टीवी आटिस्ट एसोसिएशन (सिंटा) ने राम रहीम का फिल्म बनाने का लाइसेंस रद्द कर दिया है।
सुवर्णा ने कहा, "मेरे साथ जैसा जून में हुआ था वैसी ही घटना मेरे साथ कल फिर से घटित हुई। दिव्यांग होने के बाद भी मुझे ऊपर की बर्थ दी गई जबकि मैंने विशेष श्रेणी (दिव्यांग कोटे) से टिकट लिया था।"
30 और 31 अगस्त के सरकारी आंकड़े आर्थिक मोर्चे पर सरकार के लिए कई सवाल लेकर आये हैं और यह सवाल नोटबंदी से जुड़े हैं जिन पर सरकार और रिजर्व बैंक को सफाई देनी चाहिए।