Advertisement

Search Result : "Haryana kisan agitation"

ममता ने कहा- नोटबंदी है किसान संकट के लिए जिम्मेदार, कर्ज माफ करे मोदी सरकार

ममता ने कहा- नोटबंदी है किसान संकट के लिए जिम्मेदार, कर्ज माफ करे मोदी सरकार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर नोटबंदी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ममता ने कहा कि देशभर के किसानों के सामने जो आर्थिक संकट पैदा हुए हैं, उसके लिए नोटबंदी जिम्मेदार है।
आंदोलन का असर: किसानों को 10-10 हजार एडवांस मनी देगी महाराष्ट्र सरकार

आंदोलन का असर: किसानों को 10-10 हजार एडवांस मनी देगी महाराष्ट्र सरकार

किसानों के उग्र आंदोलन के बाद महाराष्ट्र सरकार एक के बाद एक राहत भरे फैसले ले रही है। राज्य सरकार ने कर्जमाफी के ऐलान के बाद किसानों को रुपये देने का फैसला किया है।
भारतीय किसान संघ के बोल, ‘केन्द्र सरकार की नीतियों की वजह से संकट में किसान’

भारतीय किसान संघ के बोल, ‘केन्द्र सरकार की नीतियों की वजह से संकट में किसान’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े किसान संगठन ने किसानों की समस्याओं के लिए केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। भारतीय किसान संघ ने किसानों के संकट के लिए केंद्र की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है और उसे अविवेकपूर्ण बताया।
किसान यूनियन ने किया आंदोलन समाप्ती से इंकार, जंतर-मंतर पर करेंगे महापंचायत

किसान यूनियन ने किया आंदोलन समाप्ती से इंकार, जंतर-मंतर पर करेंगे महापंचायत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मंच पर भारतीय किसान यूनियन के महामंत्री ने भले ही आंदोलन समाप्त करने का ऐलान कर दिया हो लेकिन यूनियन की कार्यकारिणी ने इसका खंडन किया है। ऐसे में सीएम शिवराज की मुसीबतें बढ़ती दिखाई दे रही है।
80 साल की बुजुर्ग महिला का आरोप, किसान आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं फिर भी पुलिस ने की पिटाई

80 साल की बुजुर्ग महिला का आरोप, किसान आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं फिर भी पुलिस ने की पिटाई

एक तरफ जहां मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन उग्र होता जा रहा है वहीं कई ऐसे वाकये भी सामने आ रहे हैं जो काफी तकलीफदेह हैं। एक बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि किसान आंदोलन से उसका कोई लेना-देना नहीं था फिर भी पुलिस ने उसकी पिटाई की है।
मंदसौर जाने की कोश‍िश नाकाम, राहुल गांधी को पुलि‍स ने हि‍रासत में लि‍या

मंदसौर जाने की कोश‍िश नाकाम, राहुल गांधी को पुलि‍स ने हि‍रासत में लि‍या

मध्य प्रदेश के मंदसौर में फायरिंग में 6 किसानों की मौत के बाद लोगों का आक्रोश उबाल पर है। इस बीच मंदसौर के डीएम और एसपी का तबादला कर दिया गया। वहीं कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। प्रशासन से हेलिकॉप्टर लैडिंग की अनुमति नहीं मिलने की वजह से वे पहले उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे और फिर वहां से सड़क के रास्ते मोटरसाइकिल से मध्य प्रदेश जा रहे हैं।
किसान आंदोलन को लेकर पीएम मोदी ने ली अहम बैठक, शिवराज ने शाह को दी मामले की जानकारी

किसान आंदोलन को लेकर पीएम मोदी ने ली अहम बैठक, शिवराज ने शाह को दी मामले की जानकारी

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान हुई फायरिंग और किसानों के मुद्दों को लेकर प्रधान मंत्री मोदी ने बैठक ली है। सूत्रों के अनुसार देश के कई हिस्सों में किसानों का प्रदर्शन और मंदसौर में हुई फायरिंग पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई। वहीं मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन के हालात को लेकर सीएम शिवराज सिंह ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को फोनकर जानकारी दी है।
मध्य प्रदेश के कई इलाकों में फैली किसान आंदोलन की आग, कई जगह तोड़-फोड़ और आगजनी

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में फैली किसान आंदोलन की आग, कई जगह तोड़-फोड़ और आगजनी

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन की आग मंदसौर के बाद राज्य के अन्य हिस्सों में भी फैल रही है। मंगलवार को हुई गोलीबारी में छः किसानों की मौत के बाद आंदोलन ने उग्र रूप भी ले लिया है।
NIA ने की  कश्मीर में टेरर फंडिंग को लेकर अलगाववादियों सहित देश भर में छापमारी

NIA ने की कश्मीर में टेरर फंडिंग को लेकर अलगाववादियों सहित देश भर में छापमारी

NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) ने कश्मीर के टेरर फंडिंग मामले में देश में 22 जगहों पर छापे मारी की है। कश्मीर और दिल्ली के साथ हरियाणा के सोनीपत में भी कार्रवाई की गई है। एक बड़े बिजनेसमैन के यहां भी पड़ा छापा जिसके बच्चों की शादी में पाक अधिकृत कश्मीर के पीएम भी शामिल हुए थे।
ऑल इंडिया किसान सभा ने कहा- फसल बीमा योजना में हो रहा है घोटाला

ऑल इंडिया किसान सभा ने कहा- फसल बीमा योजना में हो रहा है घोटाला

आल इंडिया किसान सभा का कहना है कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी फसल बीमा योजना के तहत घोटाला किया जा रहा है। सभा का कहना है कि वित्तमंत्री अरुण जेटली को किसानों के बकाया दावो के बारे में स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement