दिल्ली डेयरडेविल्स ने मजबूत गुजरात लायंस को राजकोट में हरा दिया। दिल्ली पहले की बजाए इस बार आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली को आईपीएल में जीत दिलाने में कोच राहुल द्रविड़ की मुख्य भूमिका है।
राजधानी दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में एक इमारत में भीषण आग लग गई है। आग 12 मंजिला इस इमारत की 10वीं मंजिल पर लगी और देखते ही देखते दूसरी मंजिलों में भी फैल गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 22 गाड़ियां लगाई गई हैं।
ब्रांड चेन्नई सुपरकिंग्स अब इतिहास की बात हो गई और महेंद्र सिंह धोनी एंड कंपनी इंडियन प्रीमियर लीग के नौवे सत्र में पीली जर्सी में मैदान पर नजर नहीं आएगी जबकि पुणे सुपरजाइंट्स और गुजरात लायंस के रूप में दो नई टीमें इस टी20 क्रिकेट लीग में पदार्पण करेंगी।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने गुजरात के विवादित और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डी जी वंजारा को शनिवार को गुजरात लौटने की अनुमति दे दी। वंजारा पर गुजरात के पुलिस अधिकारी रहते हुए इशरत जहां और शोहराबुद्दीन शेख को फर्जी मुठभेड़ में मार गिराने का आरोप था। अदालत ने उनकी जमानत शर्त को संशोधित करते हुए यह फैसला दिया जिस कारण वंजारा पिछले एक साल से मुंबई में थे।
राज्यसभा के 58 सदस्यों ने शुक्रवार को सभापति को एक याचिका देकर गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जे बी परदीवाला के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही चलाने का अनुरोध किया है। उनके खिलाफ यह याचिका हार्दिक पटेल मामले में उनके द्वारा आरक्षण के खिलाफ की गई कथित असंवैधानिक टिप्पणी के कारण दी गई है।