पिता और बेटे की केमेस्ट्री मिल जाए तो कमाल हो जाता है। बॉलीवुड को ध्यान में रख कर गूगल ने ऐसा ही एक विज्ञापन तैयार किया है। इंटरनेट पर हजारों लोग इसे देख चुके हैं।
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्य़क्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक पर वेतन आयोग की सिफारिशों काे लागू करने का फैसला किया गया।
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को अपर्याप्त बताते हुए नाखुश 32 लाख केंद्रीय कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। उन लोगों ने 11 जुलाई से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दे दी। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में 23.55 फीसदी की बढ़ोतरी की जा रही है। कर्मचारियों के संगठनों ने इस वृद्धि को अपर्याप्त बताया है।
दुनिया भर में सर्च इंजन के जरिए लोगों की मदद करने वाली कंपनी गूगल भी वित्तीय चोरी के मामले में फंस गई है। कंपनी के पेरिस मुख्यालय में आयकर मामले में छापे मारे गए हैं।
सर्च इंजन गूगल के द्वारा देश में 5 रेलवे स्टेशन पर फ्री वाई-फाई फैसिलिटी शुरू की गई है। यह फ्री वाई-फाई सर्विस उज्जैन, जयपुर, पटना, गुवाहाटी और इलाहाबाद रेलवे स्टेशनों पर लांच की गई है। देश में गूगल के द्वारा करीब 100 रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई सर्विस देने की घोषणा भी की गई है।
गलत नक्शा दिखाने वाले हो जाएं सावधान, अगर आप देश का गलत नक्शा दिखाएंगे तो आपको सात साल तक की जेल हो सकती है। 100 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लग सकता है।
यकीन ही नहीं होता कि विलियम शेक्सपियर को गुजरे 400 साल हो चुके हैं। आज भी यह अंग्रेजी का महान साहित्कार लोगों के बीच उतना ही लोकप्रिय है। उनकी 400वीं पुण्यतिथि पर लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल ने उनकी याद में समर्पित एक डूडल बनाया है।