Advertisement

Search Result : "Former RBI Governor Raghuram Rajan"

स्‍वामी हुए संतुष्‍ट, चिदंबरम निराश, अमर्त्‍य ने कहा राजन का जाना दुखद

स्‍वामी हुए संतुष्‍ट, चिदंबरम निराश, अमर्त्‍य ने कहा राजन का जाना दुखद

भाजपा के राज्‍यसभा सदस्‍य अौर राजन के दूसरे कार्यकाल का मुखर विरोध करने वाले सुब्रहमण्यम स्वामी राजन के फैसले से संतुष्‍ट बताए जा रहे हैं। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के दूसरे कार्यकाल का आग्रह ना करने के फैसले को देश के लिए 'दुखद' बताते हुए कहा कि भारत दुनिया के सबसे दक्ष आर्थिक विचारकों में से एक खो रहा है।
राजन दूसरी पारी नहीं खेलेंगे, रिटायर होकर शैक्षिक गतिविधियों की ओर लौटेंगे

राजन दूसरी पारी नहीं खेलेंगे, रिटायर होकर शैक्षिक गतिविधियों की ओर लौटेंगे

आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने केंद्रीय बैंक के प्रमुख के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए मना कर दिया है। राजन ने आरबीआई के सहयोगियों से चिट्ठी लिखकर कहा कि वे चार सितंबर को कार्यकाल समाप्त होने के बाद शैक्षिक गतिविधियों से दोबारा जुड़ेंगे। राजन ने कहा कि वह देश की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध होंगे। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें भरोसा है कि उनके उत्तराधिकारी आरबीआई को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
हवा-रोशनी के लिए मुंबई में ऑनलाइन लड़ाई

हवा-रोशनी के लिए मुंबई में ऑनलाइन लड़ाई

पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त शैलेश गांधी ने महानगर में नेताओं द्वारा हड़प ली गई खुली जगहों को बचाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस के हस्तक्षेप की मांग करते हुए एक ऑनलाइन याचिका की शुरआत की है।
ओरलैंडो गोलीबारी के दौरान भारतीय मूल के मरीन ने बचाई कई लोगों की जान

ओरलैंडो गोलीबारी के दौरान भारतीय मूल के मरीन ने बचाई कई लोगों की जान

ओरलैंडो के समलैंगिक क्लब पर हुए आतंकवादी हमले के दौरान कई लोगों की जान बचाने को लेकर भारतीय मूल के एक पूर्व मरीन की खूब प्रशंसा हो रही है। इस हमले में 49 लोगों की मौत हो गई थी।
पादुकोण को साइना, सिंधु और श्रीकांत से पदक की उम्मीद

पादुकोण को साइना, सिंधु और श्रीकांत से पदक की उम्मीद

पूर्व आल इंग्लैंड चैंपियन प्रकाश पादुकोण ने गुरुवार को मुंबई में कहा कि रियो ओलंपिक में भारत बैडमिंटन में साइना नेहवाल, पीवी सिंधु और के. श्रीकांत से पदक की उम्मीद की जा सकती है लेकिन इसके लिये उन्हें प्रतियोगिता के दौरान अपने खेल के चरम पर रहना होगा।
रघुराम राजन को दोषी नहीं ठहराया जा सकता : अरुण शौरी

रघुराम राजन को दोषी नहीं ठहराया जा सकता : अरुण शौरी

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने बुधवार को कहा कि ब्याज दर ऊंची रखने समेत विभिन्न गड़बडि़यों के लिए रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। लेकिन शौरी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह भारत में मौद्रिक नीति के सामने मुद्रास्फीति को दबाने का लक्ष्य रखने के खिलाफ हैं।
राजन ने वित्तीय प्रणाली में लगाया टाइम बम, दिसंबर में फटेगा: स्वामी

राजन ने वित्तीय प्रणाली में लगाया टाइम बम, दिसंबर में फटेगा: स्वामी

भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन पर फिर से हमला बोलते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पूर्व अर्थशास्त्री ने भारतीय वित्तीय प्रणाली में एक टाइम बम लगा दिया है, जो दिसंबर में फटेगा।
मौद्रिक नीति समीक्षा : ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं, महंगाई बढ़ने के संकेत

मौद्रिक नीति समीक्षा : ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं, महंगाई बढ़ने के संकेत

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन ने मंगलवार को कयासों के अनुकूल मौद्रिक नीति की द्वैमासिक समीक्षा पेश करते हुए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। रेपो रेट बिना बदलाव के 6.50 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 6 फीसदी बरकरार रहेगी। आरबीआई ने सीआरआर में कोई बदलाव नहीं किया है और ये 4 फीसदी पर कायम है। एमएसएफ यानी मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी दर भी 7 फीसदी पर बरकरार है।
तुर्की: इस्तांबुल में विस्फोट, 11 लोगों की मौत

तुर्की: इस्तांबुल में विस्फोट, 11 लोगों की मौत

तुर्की के इस्तांबुल शहर में एक ऐतिहासिक केंद्र के निकट आज पुलिस के वाहन को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में सात अधिकारियों और चार नागरिकों की मौत हो गई।
मौद्रिक नीति की समीक्षा कल, मानसून की थाह के बीच क्या घटेंगी ब्याज दरें

मौद्रिक नीति की समीक्षा कल, मानसून की थाह के बीच क्या घटेंगी ब्याज दरें

खुदरा महंगाई बढ़ने के संकेतों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन मंगलवार को द्वैमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा में नीतिगत दरों में यथास्थिति बनाए रख सकते हैं। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार रिजर्व बैंक ब्याज दर में कटौती की दिशा में कोई अगला कदम बढ़ाने से पहले मानसून की प्रगति का थाह लेना चाहेगा। मानसूनी वर्षा की शुरूआत में इस साल देर हो रही है पर मौसम विभाग और निजी एजेंसियों ने वर्षा सामान्य या उससे ऊपर रहने का अनुमान लगाया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement