Advertisement

Search Result : "Encounter breaks out"

कश्‍मीर : पंपोर मुठभेड़ के तीसरे दिन मारे गए दो आतंकी

कश्‍मीर : पंपोर मुठभेड़ के तीसरे दिन मारे गए दो आतंकी

श्रीनगर-जम्मू राष्‍ट्रीय राजमार्ग स्थित पंपोर की एक सरकारी इमारत में छिपे आतंकियों को मार गिराने के लिए चलाए जा रहे अभियान का बुधवार को तीसरा दिन रहा और सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक दो आतंकी मारे जा चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि 50 घंटे से ज्यादा समय से चल रहे अभियान में मारे गए दो आतंकियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
कश्मीर: पंपोर में मुठभेड़ जारी, शोपियां में सीआरपीएफ गश्ती दल पर ग्रेनेड हमला

कश्मीर: पंपोर में मुठभेड़ जारी, शोपियां में सीआरपीएफ गश्ती दल पर ग्रेनेड हमला

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंपोर इलाके में स्थित एक सरकारी इमारत में छिपे आतंकियों के साथ आज लगातार दूसरे दिन सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जारी है। वहीं दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एक सीआरपीएफ गश्ती दल पर आज ग्रेनेड से हमला किया गया जिसमें दो जवानों समेत नौ लोग घायल हो गए।
अफगानिस्तान के कुंदुज शहर पर तालिबान का बड़ा हमला

अफगानिस्तान के कुंदुज शहर पर तालिबान का बड़ा हमला

तालिबानी आतंकियों ने अफगानिस्तान के उत्तरपूर्व में स्थित कुंदुज शहर पर आज एक बड़ा हमला किया है जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। अफगानी सुरक्षा बल के जवान इस हमले का डटकर मुकाबला कर रहे हैं और पिछले कई घंटो से मुठभेड़ जारी है।
न्यूजीलैंड की शानदार शुरूआत, बारिश में धुला तीसरा सत्र

न्यूजीलैंड की शानदार शुरूआत, बारिश में धुला तीसरा सत्र

भारतीय गेंदबाजों ने आज ग्रीन पार्क में पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन विकेट हासिल करने के लिये कड़ी मशक्कत की लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली और बारिश के कारण अंतिम सत्र का खेल धुलने से पहले न्यूजीलैंड ने एक विकेट पर 152 रन बना लिये।
सेना ने घुसपैठ की दो कोशिशें नाकाम कर 12 आतंकियों को मार गिराया

सेना ने घुसपैठ की दो कोशिशें नाकाम कर 12 आतंकियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकी हमले के सिर्फ दो दिन बाद कश्मीर में सीमापार से घुसपैठ की दो कोशिशों को सेना ने नाकाम कर दिया। मुठभेड़ में सेना ने 12 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इस दौरान एक जवान की भी मौत हो गयी। किसी भी आतंकी का अभी शव बरामद नहीं किया गया है लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है।
जम्मू कश्मीर: पुंछ में चौथा आतंकवादी ढेर, मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर: पुंछ में चौथा आतंकवादी ढेर, मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आज एक और आतंकवादी को ढेर कर दिया। इसके साथ ही पुंछ में जारी अभियान में मारे गए कुल आतंकवादियों की संख्या बढ़ कर चार हो गई है। हालांकि इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुआ है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अब भी जारी है।
बंगाल ने स्मार्ट सिटी को ना किया

बंगाल ने स्मार्ट सिटी को ना किया

केंद्र की एनडीए सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना को बंगाल ने ना कर दिया है। कोलकाता के न्यू टाउन को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अगले पांच साल में अपने हिस्से का पांच सौ करोड़ खर्च करने में बंगाल सरकार ने असमर्थता जताई है।
बांग्लादेश: मुठभेड़ में मारा गया ढाका हमले का मास्टरमाइंड तमीम

बांग्लादेश: मुठभेड़ में मारा गया ढाका हमले का मास्टरमाइंड तमीम

बांग्लादेश पुलिस ने शनिवार को ढाका कैफे हमले के मास्टरमाइंड कनाडाई-बांग्लादेशी तमीम अहमद चौधरी और उसके दो अन्य साथियों को मार गिराया।
ट्रम्प ने मीडिया पर निशाना साधा,

ट्रम्प ने मीडिया पर निशाना साधा, "घृणित और भ्रष्ट" ठहराया

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया पर निशाना साधा है। पेनसिल्वेनिया में उन्होंने संवाददाताओं को "मानवता का सबसे न्यूनतम रूप" कहा और दावा किया कि मीडिया उनके पीछे पड़ गया है, डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के लिए काम कर रहा है। ट्रम्प ने रविवार को ट्विट किया कि अगर घृणित और भ्रष्ट मीडिया मुझे ईमानदारी से कवर करे और मेरी कही बातों का गलत मतलब न निकाले तो मैं कहूंगा कि हिलेरी क्लिंटन से 20 फीसद आगे रहूंगा।
ओलंपिक: अपूर्वी और अयोनिका 10 मीटर महिला एयर राइफल से बाहर

ओलंपिक: अपूर्वी और अयोनिका 10 मीटर महिला एयर राइफल से बाहर

भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और आयोनिका पाल 10 मीटर एयर राइफल महिला स्पर्धा में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और बुरी तरह पिछड़ते हुए रियो ओलंपिक स्पर्धा से बाहर हो गईं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement