Advertisement

Search Result : "Congress MP Santokh Singh Chaudhary"

नहीं चमक सका रफ्तार सिंह

नहीं चमक सका रफ्तार सिंह

इस फिल्म का नाम सिंह इज ब्लिंग की बजाय सिंहनी इज ब्लिंग होना चाहिए। अगर फिल्म की दो सिंहनियों, सारा (एमी जैक्सन) और ऐमिली (लारा दत्ता) को निकाल दिया जाए तो इस 140 मिनट की फिल्म को 40 मिनट झेलना भी मुश्किल होगा।
पैकेजिंग के माहिर हैं मोदी- सोनिया गांधी

पैकेजिंग के माहिर हैं मोदी- सोनिया गांधी

बिहार विधानसभा चुनावों में पार्टी के अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। सोनिया ने कहा कि गलत नीतियों के कारण देश में सांप्रदायिकता की घटनाएं बढ़ी हैंँ। बिहार को दिया गया पैकेज केवल छलावा है।
राहुल भी पहुंचे दादरी, अखलाक के परिजनों से मिले

राहुल भी पहुंचे दादरी, अखलाक के परिजनों से मिले

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को दादरी पहुंचकर अखलाक के परिजनों से मिले और संवेदना प्रकट की। शनिवार की सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दादरी गए लेकिन उन्हें गांव वालों के विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं राहुल गांधी के पहुंचने के समय कोई ज्यादा विरोध नहीं हुआ।
वीरभद्र सिंह की गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

वीरभद्र सिंह की गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने सीबीआई को आय से अधिक संपत्ति मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह को गिरफ्तार करने से रोक दिया है।
यूएन में पाक ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत का करारा जवाब

यूएन में पाक ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत का करारा जवाब

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के कश्मीर और नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन का मुद्दा उठाने पर भारत ने इसका करारा जवाब देते हुए कहा कि इस्लामाबाद असल में आतंकवाद को पालने पोसने और प्रायोजित करने की अपनी ही नीतियों का शिकार हो गया है।
शिवसेना ने पढ़े मनमोहन के कसीदे

शिवसेना ने पढ़े मनमोहन के कसीदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर मीडिया में चाहे जितना शोर हो मगर भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी शिवसेना ने इसे ज्यादा भाव नहीं दिया है। इसके बनिस्पत शिवसेना ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव और मनमोहन सिंह की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। अपने मुखपत्र सामना में शिवसेना ने लिखा है कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में नरसिंह राव और मनमोहन सिंह के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
क्या राहुल में संभावनाएं देख रहे हैं कॉरपोरेट

क्या राहुल में संभावनाएं देख रहे हैं कॉरपोरेट

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अम‌ेरिका के कोलेरेडो स्थित एस्पेन इंस्टीट्यूट में एक वैश्विक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने की जानकारी कांग्रेस पार्टी की ओर से मीडिया को दी गई है। राहुल गांधी के साथ इस कॉन्फ्रेंस में एक कांग्रेस के एक और युवा नेता मिलिंद देवड़ा भी शिरकत कर रहे हैं और खुद देवड़ा ने इससे जुड़ी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। यहां सवाल यह पूछा जा रहा है कि आखिर यह कौन सी कॉन्फ्रेंस है जिसमें दुनिया की इतनी दिग्गज हस्तियां और कई देश के राष्ट्राध्यक्ष, नीति नियंता आदि शिरकत कर रहे हैं।
युकी शीर्ष 100 में शामिल होने के करीब, सोमदेव फिसले

युकी शीर्ष 100 में शामिल होने के करीब, सोमदेव फिसले

भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने काओसियुंग एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में उपविजेता रहने के कारण एटीपी की ताजा विश्व रैंकिंग में 21 पायदान की लंबी छलांग लगाई जिससे वह अपने कॅरिअर में पहली बार शीर्ष 100 में शामिल होने के करीब पहुंच गए हैं।
बेटी की शादी के दिन वीरभद्र पर सीबीआई छापे

बेटी की शादी के दिन वीरभद्र पर सीबीआई छापे

सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के शिमला स्थित सरकारी आवास और 12 अन्य स्थानों पर कथित आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में छापे मारे की है। किसी वर्तमान मुख्यमंत्राी के खिलाफ की गई यह अभूतपूर्व कार्रवाई एेसे दिन हुई जब वीरभद्र सिंह की बेटी का विवाह हो रहा था। छापेमारी दिल्ली स्थित वीरभद्र सिंह के सरकारी आवास, रामपुर स्थित उनके पैतृक स्थान पदम पैलेस और दक्षिणी दिल्ली के महरौली स्थित उस फार्म हाउस पर की गई जो उनके पुत्रा विक्रमादित्य सिंह के नाम से है।
आरके सिंह का भाजपा पर गुंडों को टिकट बेचने का आरोप

आरके सिंह का भाजपा पर गुंडों को टिकट बेचने का आरोप

भाजपा सांसद राजकुमार सिंह ने बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर अपनी ही पार्टी और खासकर सुशील मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर राज्य में पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया है। राजकुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के मौजूदा विधायकों का टिकट काटकर खराब छवि वालों को टिकट दिया जा रहा है, जिससे पार्टी की छवि खराब हो रही है।