केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड :सीबीएसई: ने कुछ जानकारियां सार्वजनिक ना करने के लिए देशभर में बोर्ड के मान्यता प्राप्त 2000 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के प्रस्तावित राजस्व मॉडल पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड खुलकर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ आ गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख नजमुल हसन पापोन ने बुधवार को नई दिल्ली में कहा कि आईसीसी के प्रस्तावित राजस्व मॉडल को लेकर भारत के मसलों का जल्दी हल होना चाहिये क्योंकि बीसीसीआई कमजोर होगा तो बांग्लादेश भी कमजोर हो जायेगा।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आय खुलासा योजना के तहत कालेधन की घोषणा करने वाले उन लोगों को किसी प्रकार की राहत देने से इनकार किया है जिन्होंने व्यक्तिगत समस्याओं या नकदी की कमी के कारण कर और जुर्माने की पहली किस्त निर्धारित समय सीमा में जमा नहीं की है।
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई मैन, ऑफ लाइन अर्थात् पेपर और पेंसिल फॉर्मेट में 2 अप्रैल, 2017 को आयोजित की गई है जबकि ऑनलाइन मोड में यह परीक्षा 8 और 9 अप्रैल, 2017 को आयोजित की जायेगी। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड देशभर में यह परीक्षा आयोजित करेगा। 12 लाख से अधिक छात्र अपने सपने के इंजीनियरिंग कालेज में सीट सुनिश्चित करने के लिए इस प्रतियोगिता में बैठेंगे।
आइडिया सेल्यूलर ने आज वोडाफोन इंडिया और वोडाफोन मोबाइल सर्विसिज के साथ मिलकर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा कंपनी बनाने को मंजूरी दे दी। दोनों के मिलने से जो नई कंपनी बनेगी उसके ग्राहकों की संख्या 39.40 करोड़ तक होगी।
हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने सेंसर बोर्ड को अपनी नियम पुस्तिका पर पुनर्विचार करने की बात कही। उन्होंने कहा, सेंसर बोर्ड के दिशा-निर्देशों को लिखे हुए छह दशक से अधिक समय बीत गया है इसलिए इस पर एक बार पुनर्विचार करना चाहिए।
विभिन्न एक्जिट पोल में भले ही राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में भाजपा को चुनाव में बढ़त मिलने की भविष्यवाणी की गयी थी लेकिन वे यह बताने में नाकाम रहे कि भगवा दल तिहरा शतक लगाने वाला है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद बसपा ने ईवीएम के साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया जिसके बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इस संबंध में जांच की मांग की लेकिन चुनाव आयोग ने कहा कि इस आरोप का कोई आधार नहीं है।
बसपा मुखिया मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पिछले साल भाजपा से निकाले गये पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के तत्कालीन उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का निष्कासन खत्म कर दिया गया।
राजनीतिक दृष्टि से देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा शानदार जीत का इतिहास रचने जा रही है और साथ ही उत्तराखंड में भी उसकी सरकार बनना तय हो गया है। उधर पंजाब में सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर कांग्रेस प्रदेश में वापसी करती दिख रही है जबकि गोवा और मणिपुर में दोनों बड़े दलों के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।