रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) के लिए अच्छी खबर है। उसके कप्तान विराट कोहली कंधे की चोट से उबरकर अब अपनी टीम की अगुवाई करने के लिए पूरी तरह फिट हैं। टीम के एक और स्तंभ एबी डिविलियर्स पहले ही वापसी कर चुके हैं।
कुछ शीर्ष खिलाडि़यों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रही रायल चैलेंजर्स बेंगलौर और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीमें आईपीएल दस में कल बेंगलुरू में जब आमने-सामने होंगी तो वे अपने मजबूत पक्षों के दम पर एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश करेंगी।
विराट कोहली अगर कंधे की चोट से उबरने में नाकाम रहते हैं तो एबी डिविलियर्स इंडियन प्रीमियर लीग 10 के शुरूआती चरण में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की अगुआई कर सकते हैं।
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रावसाहब दानवे ने अपने बेटे की शाही शादी में करीब 6 से 7 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। मीडिया रिपोर्ट में इसका हवाला दिया गया है। केंद्र की मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद इस तरह की शाही शादी मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।
आस्ट्रेलियाई हरफनमौला शेन वाटसन शनिवार को बेंगलूरू में इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में पहले दौर में सबसे महंगे बिके जिन्हें रायल चैलेंजर्स बेंगलूरू ने नौ करोड़ 50 लाख रुपये (13 लाख 90 हजार डालर) में खरीदा।
जाना माना पॉप म्यूजिकल बैंड स्पाइस गर्ल्स के टूटने पर संगीत प्रेमियों को बहुत निराशा हुई थी। पूरी दुनिया में इस समूह के टूटने पर चर्चा हुई थी। स्पाइस गर्ल्स के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है कि यह समूह फिर अस्तित्व में आएगा।