Advertisement

Search Result : "Bangladesh visit"

सीएम योगी के दौरे से पहले अस्पताल में लगे 20 कूलर, जाते ही हटवाए गए

सीएम योगी के दौरे से पहले अस्पताल में लगे 20 कूलर, जाते ही हटवाए गए

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद भी हालात में कुछ ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं। हाल ही में सीएम योगी ने इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल पहुंचने से पहले प्रशासन ने 20 कूलर किराए पर लेकर उन्हें वार्ड में लगाए जहां मरीज भर्ती थे।
बिना अनुमति सहारनपुर रवाना हुए राहुल गांधी

बिना अनुमति सहारनपुर रवाना हुए राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जिला प्रशासन की अनुमति के बिना आज हिंसा प्रभावित इलाके सहारनपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरे में उनके साथ यूपी कांग्रेस अध्य क्ष्ात राजबब्बिर भी हैं। हालांकि, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन ने राहुल गांधी के इस दौरे की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, क्योंकि इससे पहले मायावती के पहुंचने के बाद हिंसा फिर से भड़क उठी थी।
राहुल गांधी को नहीं मिली 'सहारनपुर' जाने की अनुमति

राहुल गांधी को नहीं मिली 'सहारनपुर' जाने की अनुमति

जातीय हिंसा से सुलग रहे सहारनपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जाने की अनुमति नहीं मिली। कल वे हिंसा प्रभावित सहारनपुर का दौरा करने वाले थे।
पीएम मोदी की यात्रा का विरोध, हार्दिक पटेल ने कराया मुंडन

पीएम मोदी की यात्रा का विरोध, हार्दिक पटेल ने कराया मुंडन

पाटीदार आरक्षण आंदोलन से चर्चा में आए हार्दिक पटेल अब सुर्खियों में आने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे के एक दिन पहले हार्दिक पटेल ने विरोध जताते हुए मुंडन करवा दिया। इस मुंडन में पाटीदार आंदोलन से जुड़े 50 से ज्यादा सदस्य शामिल हुए।
बीसीसीआई के साथ आया बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड

बीसीसीआई के साथ आया बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के प्रस्तावित राजस्व मॉडल पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड खुलकर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ आ गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख नजमुल हसन पापोन ने बुधवार को नई दिल्ली में कहा कि आईसीसी के प्रस्तावित राजस्व मॉडल को लेकर भारत के मसलों का जल्दी हल होना चाहिये क्योंकि बीसीसीआई कमजोर होगा तो बांग्लादेश भी कमजोर हो जायेगा।
भारत-बांग्लादेश के बीच 22 समझौते, मोदी-हसीना का संयुक्‍त बयान जारी

भारत-बांग्लादेश के बीच 22 समझौते, मोदी-हसीना का संयुक्‍त बयान जारी

भारत-बांग्लादेश के बीच आपसी सहयोग और विकास को ध्‍यान में रखते हुए शनिवार को 22 समझौते किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने साझा बयान जारी करके इन समझौते की जानकारी दी है।
चीन भड़का, दलाई लामा ने कहा कोई मुझे दुष्ट मानता है तो माने

चीन भड़का, दलाई लामा ने कहा कोई मुझे दुष्ट मानता है तो माने

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा है कि अगर कोई मुझे दुष्ट समझता है तो मुझे इसकी परवाह नहीं। अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर आए दलाई लामा ने बोमडिला में कहा कि चीन में कई लोग भारत को प्रेम करते हैं लेकिन कई राजनीतिज्ञ संकीर्ण सोच के हैं। वे मुझे दुष्ट के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश करते हैं। मुझे इसकी परवाह नहीं है। दलाई लामा ने कहा कि भारत ने चीन के खिलाफ कभी मेरा इस्तेमाल नहीं किया।
बांग्लादेश-पाकिस्तान से लगती सीमा सील की जाएगी: राजनाथ

बांग्लादेश-पाकिस्तान से लगती सीमा सील की जाएगी: राजनाथ

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने और बांग्लादेश एवं पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्‍ट्रीय सीमा को मजबूती प्रदान करने के लिए नयी रूपरेखा तैयार है।
नेपाल के पूर्व पीएम का आरोप, भारत दक्षेस प्रक्रिया को कर रहा कमजोर

नेपाल के पूर्व पीएम का आरोप, भारत दक्षेस प्रक्रिया को कर रहा कमजोर

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली ने भारत विरोधी सुर को तेज करते हए कहा है कि भारत बिम्सटेक और बीबीआईएन जैसे उप क्षेत्रीय गुटों को ज्यादा महत्व दे रहा है और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन :दक्षेस: शिखर सम्मेलन को आयोजित नहीं होने देने के प्रयासों में लगा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement