स्टार ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने आज चौथे एशियाई चैंपियन्स ट्राफी हाकी टूर्नामेंट में मेजबान मलेशिया को 2-1 से हराकर अंकतालिका में अपना शीर्ष स्थान पक्का किया।
भारत ने आज कुआंटन (मलेशिया) में चीन को 9-0 से करारी शिकस्त देकर चौथे एशियाई चैंपियन्स हाकी टूर्नामेंट के राउंड रोबिन लीग में शीर्ष पर रहने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी।
कुआंटन (मलेशिया) में चल रही चौथी एशियाई चैम्पियन्स ट्राफी हाकी चैम्पियनशिप के लीग मैच में शीर्ष रैंकिंग वाले भारत ने आज यहां चिर प्रतिद्वंद्वी और गत चैम्पियन पाकिस्तान को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया।
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) में भारत के दबदबे से सकते में आया पाकिस्तान अब इसकी काट तलाशने की कोशिश कर रहा है। इसके तहत पाकिस्तान चीन सहित ईरान और आस-पास के पश्चिम एशियाई गणराज्यों को शामिल कर एक वृहद दक्षिण एशियाई आर्थिक संगठन के निर्माण की संभावना तलाश रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में आज इसका खुलासा किया गया।
गोलकीपर पीआर श्रीजेश मलेशिया के कुआंटन में 20 से 30 अक्तूबर तक होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में भारत की 18 सदस्यीय पुरूष हाकी टीम के कप्तान होंगे। हाकी इंडिया के चयनकर्ताओं ने 24 बरस के मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को एसवी सुनील की जगह उपकप्तान बनाया है।
भारतीय पुरूष हाकी टीम के कप्तान पीआर श्रीजेश ने आज यहां कहा कि आगामी एशियाई चैंपियन्स ट्राफी में उनका अपना प्रतिद्वंद्वियों पर पलड़ा भारी है लेकिन टीम को खिताब जीतने के लिये लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
दो बार विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू ने लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता वांग यिहान को हराकर रियो ओलंपिक के महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सिंधू अब पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं।
सितारों से सजा भारतीय निशानेबाजी दल शनिवार को रियो ओलंपिक में अपने अभियान का आगाज करेगा और सभी की नजरें फार्म में चल रहे जीतू राय पर होंगी जबकि बीजिंग ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा भी अपने सुनहरे कैरियर को शानदार तरीके से अलविदा कहना चाहेंगे।
अमेरिका के लुसियाना प्रांत के बैटन रूज में पुलिस पर गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारियों की गोली लगने से मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग जख्मी हुए हैं।