लगातार 18 टेस्ट मैचों में अजेय रहने और एक साल में सर्वाधिक टेस्ट मैचों में जीत दर्ज करने के बावजूद बड़े लक्ष्यों पर निगाह रखने वाले भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली और उनकी टीम को असली चुनौती वर्ष 2018 में मिलेगी जब उन्हें दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है।
खिताब के प्रबल दावेदार भारत ने आज पूल डी के अपने अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा और बड़ी शान के साथ पुरूष जूनियर हाकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में कदम रखा।
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स (पीआईए) का एक विमान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के छावनी शहर एबटाबाद के करीब एक पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान 47 यात्रियों को लेकर राजधानी इस्लामाबाद जा रहा था। खबरों के अनुसार विमान में 3 विदेशी समेत 47 यात्री सवार थे।
ब्राजील की एक फर्स्ट डिवीजन फुटबाल टीम समेत 81 लोगों को लेकर मेडलिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रहा एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फुटबाल टीम एक क्षेत्रीय टूर्नामेंट का फाइनल खेलने कोलंबिया जा रही थी। विमानन अधिकारियों ने कहा कि कम से कम छह लोगों के जीवित बचने की रिपोर्ट है। मेडलिन के मेयर फेडरिको गुटिरेज ने ब्लू रेडियो से कहा, यह बड़ी त्राासदी है।
इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को कानपुर के पास तड़के 3 बजकर 10 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन की 14 बोगी कानपुर के पास पुखरायां में पटरी से उतर गई। हादसे में अब तक 63 लोगों की मौत हो गई है। करीब 150 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एयर शो से शुक्रवार को लौट रहे यूपी के प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें सिर में चोट आई है। सहगल को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
अमेरिका के शिकागो में एक अमेरिकी एयरलाइंस के विमान में भीषण आग लगने की खबर है। विमान में आग लगते ही हवाईअड्डे पर अफरातफरी मच गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ विमान में 170 लोग सवार थे।