ट्रंप ने कहा कि अगर उत्तर कोरिया ने अमेरिका या उसके किसी सहयोगी देश पर हमला करने के बारे में सोचा भी तो उसके साथ ऐसा होगा जो उसने ‘कभी सोचा भी नहीं’ होगा।
यह मुलाकात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् द्वारा उत्तर कोरिया पर उसकी पहली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों के एक दिन बाद हुई है।
मोइन अली 79 साल बाद इंग्लैंड की तरफ से हैट्रिक लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज हैं। उनसे पहले टॉम गोडार्ड ने 1938 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में हैट्रिक लगाई थी।
सड़कें हम सबको जोड़ती हैं। सड़कें हमें हमारी मंजिलों तक बड़ी आसानी से पहुंचाती हैं। लेकिन सड़कों पर उभर आए ये गड्ढे आज परेशानी की वजह बन गए हैं। ये गड्ढे ना सिर्फ हमें हमारे मकाम तक पहुंचने में बाधक बन रहे हैं बल्कि जिंदगी को निगलने वाली गहरी मौत की खाई भी साबित हो रहे हैं।
जम्मू कश्मीर हाई वे पर रामबन के पास अमरनाथ यात्रियों की एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर है। बस जम्मू से पहलगाम जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्रई राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि दुख की घड़ी में जान गंवाने वाले परिवारों के साथ हैं।
राजस्थान के बालेसर में एयरफोर्स का एमआईजी-23 एयरक्राफ्ट विमान क्रैश हो गया। तीन दिन के भीतर यह दूसरी बड़ी हवाई दुर्घटना है। मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में इंडियन एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस तरह सैन्य विमानों का दुर्घटनाग्रस्त होना भारत के लिए चिंता का सबब है।
ब्लाक बस्टर मूवी दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम कार एक्सीटेंड में बाल बाल बच गईं। जायरा वसीम अपने दोस्त के साथ सफेद रंग की स्कार्पियो में सफर कर रही थी तभी उनके ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और उनकी गाड़ी अचानक कश्मीर की डल झील में जा गिरी लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।
यूपी के बरेली में दर्दनाक हादसा हुआ। रविवार देर रात ट्रक व बस की भीषण टक्कर से दोनों में आग लग गई जिससे बस में सवार 22 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। करीब 15 बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
दुनिया भर में हड़कंप मचाने वाले साइबर हमले के पीछे उत्तर कोरिया का हाथ होने की आशंका है। साइबर सुरक्षा से जुड़ी कंपनियां कह रही है कि रैंसमवेयर सायबर हमले के पीछे उत्तर कोरिया की साजिश हो सकती है।