Advertisement

Search Result : "AAP Punjab"

सुभाष वेलिंगकर बोले, गोवा में पर्रिकर भाजपा की नहीं कर पाएंगे मदद

सुभाष वेलिंगकर बोले, गोवा में पर्रिकर भाजपा की नहीं कर पाएंगे मदद

गोवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बागी नेता सुभाष वेलिंगकर ने साफ कहा है कि रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा की मदद नहीं कर पाएंगे। उनकाेे स्टार प्रचारक बनाने से पार्टी को विशेष फायदा नहीं होगा। वेलिंगकर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जान गए हैं कि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री पर्रिकर ने शिक्षा माध्यम के मुद्दे पर अपने मतदाताओं को धोखा दिया है और जनता को छला है।
21 विधायकों को अयोग्य ठहराने की याचिका में नये आरोपों पर ध्यान देने से इनकार

21 विधायकों को अयोग्य ठहराने की याचिका में नये आरोपों पर ध्यान देने से इनकार

चुनाव आयोग ने कथित लाभ के पद पर होने के लिए 21 आप विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करने वाली याचिका में नये आरोपों पर ध्यान देने से मना कर दिया लेकिन साथ ही मामले में दायर तथाकथित दूसरी याचिका का संज्ञान ना करने की विधायकों की अर्जी भी खारिज कर दी।
सरकारी खर्चे पर प्रचार करने की दोषी पाई गई `आप’

सरकारी खर्चे पर प्रचार करने की दोषी पाई गई `आप’

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को विज्ञापन के मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के उल्लंघन का दोषी पाया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने अपनी जांच में पाया है कि सरकारी खर्चे पर राज्य के बाहर आम आदमी पार्टी का प्रचार किया गया।
सिसोदिया को विदेश से बुलाने पर अचानक एलजी ऑफिस पहुंचे आप के मंत्री

सिसोदिया को विदेश से बुलाने पर अचानक एलजी ऑफिस पहुंचे आप के मंत्री

उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फिनलैंड से लौटने के लिए फैक्स भेजने के बाद अचानक शनिवार को आप के मंत्री सत्येंद्र जैन और कपिल मिश्रा जंग से मिलने उनके कार्यालय पहुंच गए। लेकिन जंग के वहां न होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो पाई जिसके बाद दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप का नया दौर शुरू हो गया।
करनाल के भाजपा सांसद बोले, पंजाब में पार्टी को अकाली दल लेे डूबेगा

करनाल के भाजपा सांसद बोले, पंजाब में पार्टी को अकाली दल लेे डूबेगा

हरियाणा में करनाल से भाजपा सांसद अश्विनी चोपड़ा ने भाजपा को आगाह करने वाला बयान दिया है। उन्‍होंने साफ कहा है कि पंजाब में भाजपा की हालत पतली है। पार्टी को व़हां अकाली दल से गठबंधन का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
दिल्ली में हो रहा कमाल, अब विधायक निधि 14 करोड़ करने की कवायद

दिल्ली में हो रहा कमाल, अब विधायक निधि 14 करोड़ करने की कवायद

विकास बेहतर ढंग से करने के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार विधायक निधि में तीन गुना बढ़ोतरी करना चाहती है। इस पर प्रस्ताव तैयार कर फाइल केंद्रीय गृह मंत्रलय को भेजी गई है। वर्तमान में प्रत्येक विधायक को अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए हर साल चार करोड़ रुपये मिलते हैं, जिसे बढ़ाकर 14 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है।
ब्रिटिश राज की एक और परंपरा पर लगेगा ताला, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

ब्रिटिश राज की एक और परंपरा पर लगेगा ताला, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

केंद्र सरकार ने पहले ही कहा था कि वह आम बजट अब कुछ हफ्ते पहले पेश करना चाहती है। सरकार की इस मंशा पर अब आम सहमति भी बन गई है। लिहाजा अब अगले वित्त वर्ष (2017-18) का आम बजट एक फरवरी, 2017 को पेश होगा। बजट की तैयारियां भी जो पहले दिसंबर में शुरु होती थी अब वह नवंबर माह के शुरुआत में ही शुरु हो जाएंगी। इस बारे में जल्द ही कैबिनेट से भी मंजूरी ली जाएगी। सरकार का मानना है कि लगभग 4 हफ्ते पहले बजट पेश करने से इसके प्रावधानों को लागू करने के लिए केंद्र व राज्यों के पास ज्यादा समय होगा।
केजरीवाल सरकार : 21 संसदीय सचिवों के बाद 40 सलाहकार निशानेे पर

केजरीवाल सरकार : 21 संसदीय सचिवों के बाद 40 सलाहकार निशानेे पर

दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी सरकार के 21 संसदीय सचिवों के पद गंवाने के बाद अब बड़े पदों और मोटी सैलरी पर काम कर रहे करीब 40 सलाहकार और निजी स्टाफ राजभवन के निशाने पर हैं। मुख्‍य सचिव से इनके पद, सैलरी और नियुक्ति की प्रक्रिया पर रिपोर्ट मांगने के बाद उप राज्‍यपाल सचिवालय ने विधि विभाग से पूछा है कि क्या इन्हें पद से हटाने के बाद इन्हें अब तक दी गई सैलरी वापस ली जा सकती है।
अमानतुल्लाह खान को आप का सहारा, इस्‍तीफा नामंजूर

अमानतुल्लाह खान को आप का सहारा, इस्‍तीफा नामंजूर

आम आदमी पार्टी ने ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान का इस्‍तीफा नामंजूर कर दिया है। उन्‍होंने अपने सभी सरकारी पदों से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि ईमानदारी से काम करने के चलते उन्हें और उनके परिवार पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
केजरीवाल के काफिले की कार आपस में टकराई

केजरीवाल के काफिले की कार आपस में टकराई

पंजाब में खूंटा गाड़ कर बैठने का एलान कर चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार की टक्कर उनके काफिले की एक गाड़ी से आज सुबह जालंधर-अमृतसर रोड पर हो गई लेकिन केजरीवाल को कोई चोट नहीं लगी और वह अमृतसर रवाना हो चुके हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement