उत्तरी थाइलैंड में पहाड़ी आदिवासियों के बच्चों के लिए खुले एक निजी स्कूल के छात्रावास में आग लग जाने के कारण कम से कम 18 लड़कियों की मौत हो गई और कई लड़कियां घायल हो गईं।
रोआनू चक्रवात ने शनिवार को बांग्लादेश के दक्षिण तट पर भयंकर तबाही मचाई जिससे कम से कम 24 लोगों की जान चली गई एवं 100 से अधिक घायल हो गए। प्रशासन पांच लाख लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित जगहों पर ले गया।
श्रीलंका में मूसलाधार बारिश के बाद आई भयंकर बाढ़ एवं भूस्खलनों के कारण कम से कम 71 लोगों की मौत हो गई तथा 127 अन्य लापता हैं। देश में पिछले 25 साल में पहली बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई तथा ऐसे में प्रभावित लोगों के लिए मदद भी पहुंच रही है।
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के लक्ष्मीपुरम में एक मल्टीप्लेक्स के निर्माण स्थल पर शनिवार की रात जमीन धंसने से सात मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य मजदूर को गंभीर हालत में बचाया गया और उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर में शनिवार को इंडिया मार्ट कंपनी के ऑफिस में भीषण आग लग गई। आग में झुलसकर कंपनी के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है।
भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रहमण्यम स्वामी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच के लिए एक एसआईटी गठित करने का आग्रह करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह को एक पत्र लिखा है। पत्र में स्वामी ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का शुक्रवार को कनाडा में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। बाबा के निधन से देश-दुनिया में मौजूद उनके तमाम भक्तों में शोक की लहर है।
इराक की राजधानी बगदाद के निकट सद्र शहर में एक कार बम विस्फोट में 34 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह विस्फोट शहर के व्यस्त बाजार में हुआ। इस धमाके में कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।