सरकार ने आज रात आगाह किया कि बड़े नोटों का चलन बंद करने के बाद उन्हें जमा कराने की 50 दिन की छूट की अवधि में 2.5 लाख रुपये से अधिक की नकद जमा के मामलों में यदि आय घोषणा में विसंगति पाई गई तो कर और 200 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ सकता है। राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने ट्वीटर पर यह जानकारी दी।
सचमुच महान है भारत, हमारी सरकार और समाज। हर साल 10 लाख लोगों की मौत के रिकार्ड पर हम आंसुओं के साथ भाषण दे रहे हैं। बहुत बारीक अक्षरों में पैकेट पर चेतावनी दर्ज कर देते हैं, ताकि खानापूर्ति हो जाए। लेकिन करीब 30 करोड़ लोगों के तंबाकू के उपयोग से उत्पादक, विक्रेता की अंधाधुंध कमाई के साथ सरकार अपने खजाने में अच्छा-खासा टैक्स भर लेती है।
भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने कबड्डी विश्व कप में राष्ट्रीय पुरूष टीम की जीत के बाद भारतीय कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए क्राउड फंडिंग परियोजना में पांच लाख रूपये का योगदान दिया है।
उच्चतम न्यायालय ने आज राज्य क्रिकेट संघों द्वारा भारत-इंग्लैंड टेस्ट श्रृखंला के आयोजन को लेकर उत्पन्न की गयी बाधाओं को हटाते हुए बीसीसीआई को कल से शुरू होने वाले पहले मैच के लिये 58.66 लाख रूपये खर्चा करने की अनुमति दे दी और साथ ही चेताया भी कि इस राशि का कोई भी हिस्सा मेजबान सौराष्ट्र क्रिकेट संघ को नहीं दिया जायेगा।
जम्मू-कश्मीर में हालात को बेहद नाजुक करार देते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक के. राजेंद्र ने कहा कि करीब 300 आतंकवादी सक्रिय हैं तथा नियंत्रण रेखा के उस पार से निरंतर घुसपैठ चिंता का विषय है। राजेंद्र ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में हुई पुलिस अधिकारियों और अन्य अधिकारियों की बैठक में कहा, सीमापार से आतंकवादियों की निरंतर घुसपैठ चिंता का विषय है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने स्वीकार किया है कि राष्ट्रपति चुनाव में उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला करीब का होगा। इसके साथ ओबामा ने अपने समर्थकों से बाहर निकलकर बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्टपति चुनाव में आगे रहने की भविष्यवाणी के बीच वैश्विक अनिश्चितता से यहां भारतीय बाजारों में भी बेचैनी है। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 97 अंक टूटकर करीब चार महीने के निचले स्तर 27,430.28 अंक पर आ गया।
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को कहा कि केवल एक लाख पूर्व-सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन योजना के अनुसार पेंशन पाने में दिक्कत आ रही है और इसे दो महीने में सुलझा लिया जाएगा।
खेल मंत्रालय ने हाल में विश्व कप जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम के प्रत्येक सदस्य को आज दस-दस लाख रूपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। खेल मंत्री विजय गोयल ने अपने आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में यह घोषणा की। उन्होंने साथ ही कहा कि कबड्डी को ओलंपिक में शामिल करने के लिये भी प्रयास किये जाएंगे।