नागर विमानन मंत्रालय के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति हवाई यात्रा के दौरान गलत व्यवहार करता है तो उसे 3 महीने से लेकर जीवनभ्ार के लिए विमान में यात्रा करने से प्रतिबंधित किया जा सकता है।
हाल ही में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा यात्रा चलाई थी। इस यात्रा ने 148 दिन में लगभग साढ़े तीन हजार किलोमीटर का रास्ता तय किया था, जिसका समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में आज से शुरू होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की पूर्वसंध्या पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी झड़पें हुई हैं। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारों और मिर्ची पाउडर का भी छिड़काव किया। जवाब में प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर बोतलों, पत्थर और कई अन्य चीज़ों से हमला किया।
बॉलीवुड स्टार्स की दिनचर्या और उनकी गतिविधियों के बारे में अक्सर उनके फैंस जानना चाहते हैं। स्टार्स को फॉलो करने वाले प्रशंसक अक्सर ये जानने के इच्छुक होते हैं कि बॉलीवुड सितारे क्या कर रहे हैं, कहां जा रहे हैं, क्या पहन रहे हैं, इन सभी गतिविधियों पर उनकी पैनी नजर रहती है।