Advertisement

Search Result : "60 हजार से ज्यादा"

ज्यादा दिन किताब रखने पर जुर्माना, जेल की सजा भी हो  सकती है

ज्यादा दिन किताब रखने पर जुर्माना, जेल की सजा भी हो सकती है

अमेरिका के एक पुस्तकालय ने अपनी लापता पुस्तकों की करीब दो लाख डालर की लागत को वसूलने की कोशिश के तहत तय अवधि से अधिक पुस्तकें रखने वालों को जुर्माने और जेल की सजा देने का फैसला किया है। यह कदम कई भुलक्कड़ लोगों को परेशानी में डाल सकता है।
दिल्‍ली : वेतन बढ़ोत्‍तरी की मांग, 40 अस्‍पतालों की 50 हजार नर्सें हड़ताल पर

दिल्‍ली : वेतन बढ़ोत्‍तरी की मांग, 40 अस्‍पतालों की 50 हजार नर्सें हड़ताल पर

दिल्ली में वेतन बढ़ोतरी को लेकर सरकारी अस्‍पतालों की नर्सें 2 सितंबर से हड़ताल पर चली गई हैंं। 40 सरकारी अस्‍पतालों की करीब 50 हजार नर्सों के काम ठप्‍प करने के बाद दिल्‍ली की चिकित्‍सा सेवा को झटका लगेगा। दिल्‍ली सरकार ने हालांकि असेंशियल सर्विस मैन्टेनेंस एक्ट एस्‍मा लगा दिया है लेकिन नर्सों का इस पर कोई असर नहीं दिखा। उन्‍होंने साफ कहा है कि वह आश्‍वासन के बाद भी काम पर नहीं लौटेंगी। स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा डालने पर नर्सों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
आम हड़ताल का चार राज्यों में व्यापक असर, 26 हजार करोड़ की चपत

आम हड़ताल का चार राज्यों में व्यापक असर, 26 हजार करोड़ की चपत

देश के 10 प्रमुख केंद्रीय श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का चार राज्यों में व्यापक असर पड़ा है। केरल, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल, बिहार और झारखंड में हड़ताल के चलते बैंकिंग, औद्योगिक, वाणिज्यिक और परिवहन सेवाओं पर असर देखा गया। बैंकिंग सेवाएं तो देश भर में प्रभावित हुई हैं। राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में सेवाएं सामान्य रहीं। महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में हड़ताल की अपील का मिला-जुला असर दिखा। राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहे। प्राइवेट बैंक कहीं खुले रहे, कहीं बंद।
ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोचता : रहाणे

ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोचता : रहाणे

अजिंक्य रहाणे के भारत के 13 टेस्ट के आगामी व्यस्त घरेलू दौर में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है लेकिन इस बल्लेबाज ने कहा कि वह ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोचना चाहता क्योंकि इससे आपकी मानसिकता प्रभावित हो सकती है।
यूपी में भाजपा विधायकों के क्षेत्र में ज्यादा दंगे

यूपी में भाजपा विधायकों के क्षेत्र में ज्यादा दंगे

समाजवादी पार्टी के राज में उत्तर प्रदेश एक बार फिर अपराध के मामले में शीर्ष पर पहुंच गया है। यह आरोप किसी विरोधी राजनीतिक पार्टी ने नहीं लगाया है बल्कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े यह आरोप लगा रहे हैं।
आउटलुक विशेष- भारत सरकार के संवेदनशील दफ्तरों पर 50 हजार साइबर हमले

आउटलुक विशेष- भारत सरकार के संवेदनशील दफ्तरों पर 50 हजार साइबर हमले

स्कॉरपीयन पनडुब्बी के निर्माण से जुड़े कंप्युटरीकृत दस्तावेजों की हैकिंग भारत से नहीं हुई थी। लेकिन भारत से हैकिंग की कोशिश होती तो क्या इसे रोका जा सकता था? रक्षा मंत्रालय में साइबर सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञ इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यहां की व्यवस्था भी फुल प्रूफ नहीं है। पनडुब्बी दस्तावेज लीक मामले से यह स्पष्ट हो गया है कि हम कितना भी डिजीटल इंडिया के नारे लगाएं साइबर सुरक्षा को लेकर देश में सुरक्षा बड़ी चुनौती है।
शनिवार को पीएम माेदी 2 हजार लोगों से करेंगे सीधी मुलाकात

शनिवार को पीएम माेदी 2 हजार लोगों से करेंगे सीधी मुलाकात

मन की बात के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधी बात के जरिए जनता से जुड़ने जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पीएम मोदी 2 हजार चुनिंदा लोगों के साथ दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्‍टेडियम में प्रत्‍यक्ष तौर पर सीधी बात करेंगे। आमंत्रित लोग पीएम मोदी से सीधे सवाल कर सकेंगे।
कमाल का है यह इंसान, बिना पैराशूट के 25 हजार फीट से लगा दी छलांग

कमाल का है यह इंसान, बिना पैराशूट के 25 हजार फीट से लगा दी छलांग

अमेरिका के 42 साल के स्काई डाइवर ल्यूक एकिंस के हैरत अंगेज कदम से आप रोमांच से भर जाएंगे। एकिंस ने आसमान में 25 हजार फीट की ऊंचाई से बिना पैराशूट के छलांग लगाकर इतिहास बना दिया है। ल्यूक एकिंस ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऐसी खतरनाक छलांग लगाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। ल्यूक ने इस छलांग को फॉक्स चैनल के एक कार्यक्रम के लिए लगाया।
अपनी फार्म को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं : पुजारा

अपनी फार्म को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं : पुजारा

भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी अर्धशतक छह पारियों पहले बनाया था लेकिन सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह अपने फार्म को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है और टीम की सफलता में योगदान देकर खुश हैं।
महाश्वेता देवी नहीं रहीं

महाश्वेता देवी नहीं रहीं

प्रसिद्ध लेखिका, पद्म विभूषण, ज्ञानपीठ, साहित्य अकादमी, मैगसायसाय अवॉर्ड विजेता महाश्वेता देवी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। कोलकाता में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह काफी दिनों से बीमार थीं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement