केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाकर मार गिराया जाए तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हमले में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जोकि गुजरात से थे। इस बीच गुजरात पाटीदार आंदोलन का नेतृत्व7 करने वाले युवा नेता हार्दिक पटेल ने भी हमले की निंदा करते हुए इसे साजिश करार दिया है।
अमरनाथ की वार्षिक यात्रा के लिए आज जम्मू बेसकैंप से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो चुका है। प्रशासन ने यात्रा पर सैटेलाइट ट्रैकिंग सिस्टम शामिल करने के साथ ही सुरक्षा पैमाने को उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया है।
झारखंड के गिरीडीह जिले में एक मुस्लिम के घर के बाहर मृत गाय मिलने पर बौखलाए गांव वालों ने उस शख्स की खूब पिटाई की। सिर्फ इतना ही नहीं गांव वालों में इतना गुस्सा था कि उन्होंने उस मुस्लिम शख्स के घर को भी जला दिया।
छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों की ओर से करीब 56 घंटे तक चलाए गए ‘ऑपरेशन प्रहार’ में सेना को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। इस अभियान में 24 नक्सली मारे गए जबकि 10 के घायल होने की खबर है। इस अभियान में डीआरजी के तीन जवान भी शहीद हो गए हैं।
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के गायनी विभाग के डॉक्टरों की लापरवाही आए दिन बढ़ती ही जा रही है। अभी बच्चा बदले जाने के आरोप से छुटकारा भी नहीं मिला था कि रविवार को गायनी विभाग के डॉक्टरों ने लापरवाही की हद पार कर दी है।
लंदन के 27 मंजिला ग्रेनफेल टावर में आज सुबह आग लग गई। इस घटना में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है, हालांकि अभी मरने वालों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है। हादसे में घायल 50 से अधिक लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई। जिला अस्पताल में शव वाहन न मिलने के कारण मामा को सात महीने की भांजी का शव साइकिल पर ही घर लाना पड़। लगातार बढ़ती इस तरह की घटनाएं व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर करती हैं।
उत्तराखंड में आज बद्रीनाथ से हरिद्वार के लिए उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई जबकि दो पायलट घायल हो गए।