गुजरात में सूरत के अरबपति चाय बेचने वाले भजियावालाके बारे में सीबीआई ने खुलासा किया है। सीबीआई ने कहा कि नोटबंदी के बाद किशोर भजियावाला ने कालेधन को सफेद करने के लिए 700 लोगों का इस्तेमाल किया था।
नोटबंदी के बाद बदलते राजनीतिक हालात को अपने पक्ष में करने की कोशिश में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 27 दिसंंबर को विपक्षी दलोंं की एक बैठक बुलाई है। सोनिया गांधी ने नोटबंदी के बाद विपक्षी एकता को और धारदार करने की दिशा में यह पहल खुद अपने स्तर पर शुरू की है। मीटिंग के बाद सभी दल संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं।
नोटबंदी पर विपक्षी दलों की एकता को कायम रखने की कांग्रेस की कोशिशों को झटका लगा है। विपक्षी दलों की 27 दिसंबर को बैठक के बाद अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भेजे गए निमंत्रण पर वामदलों व नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड ने असमर्थता जताई। शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी इसमें भाग लेने से इनकार किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने और सुधारों को आगे बढ़ाने का संकेत देते हुये आज कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रहित में कठिन फैसले लेने से नहीं हिचकिचायेगी, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नोटबंदी कुछ समय की परेशानी है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बैंकों में पुराने नोट जमा करने के बाबत नियमों में बार-बार किए जा रहे बदलाव पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि मोदी सरकार ऐसे कनफ्यूज्ड ट्रैफिक सिग्नल की तरह बर्ताव कर रही है, जिसमें एक ही समय में अलग-अलग रंगों की बत्तियां जलती हैं।
देशभर के ज्योतिषियों ने भविष्यवाणियां की है कि यूपी, पंजाब और गोवा सहित पांच राज्यों में भाजपा को नोटबंदी के बाद भारी राजनीतिक नुकसान झेलना पड़ेगा। पंजाब चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की हालत बेहद पतली होने वाली है। चुनावों के दौरान किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने वाला।
वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज रात कहा कि अगर कोई एक बार में पुराने 500 और 1,000 रुपये के नोट जमा करता है तो कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा लेकिन बार-बार पैसा जमा करने पर प्रश्न पूछे जा सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को जमा करने संबंधी नियम कड़े किये जाने के बाद उन्होंने यह बात कही।
महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने नोटबंदी पर केंद्र सरकार को जमकर कोसा है। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नोटबंदी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।
नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आरोप लगाया कि विपक्षी दल संसद में कामकाज नहीं चलने दे रहे हैं और बेईमानों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष भ्रष्टाचार और कालाधन के मुद्दे पर चर्चा से एक महीने तक भागता रहा।