हैंपशायर की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए अफरीदी ने 43 गेंदों पर 101 रन बनाए। इस धुआंधार पारी में 7 छक्के और 10 चौके शामिल थे। यह अफरीदी का पहला टी-20 शतक है।
भाजपा सांसद किरण खेर का कहना है कि महिला से छेड़छाड़ मामले में चंडीगढ़ पुलिस पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं था, इसमें हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे और एक अन्य व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।