टीचर भर्ती घोटाले मामले में जेल की सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सिंह चौटाला आज एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। यह काम कोई और नहीं बल्कि उनकी पढ़ाई को लेकर है। चौटाला ने जेल में रहते हुए 12वीं की परीक्षा पास कर ली है।
पाकिस्तानी सैन्य बलों ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शनिवार को मोर्टार दागे और स्वचालित हथियारों से हमला किया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। हिंसा के बाद नियंत्रण रेखा के पास के सभी स्कूल को बंद कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम में आज घोषित हो गए हैं। इस बार 10वीं की मेरिट में जहां देवप्रकाश मांझी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, 12वीं के संयम जैन ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। संयम जैन के पिता एक छोटे से दुकानदार हैं।
जून से इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अपना खिताब बचाने के लिए उतरेगी। टीम इंडिया ने पिछली बार इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था। इससे पहले 2002 में भी टीम इंडिया बारिश की वजह से श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता घोषित हुई थी। दो बार खिताब जीत चुकी भारतीय टीम के पास तीसरी बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपना परचम लहराने का मौका होगा। इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेालिया के पास भी तीसरी बार खिताब जीतने का अवसर होगा।
बहुजन समाज पार्टी से बाहर किए गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मायावती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मायावती ने मुसलमानों को गद्दार तक कह दिया था। सिद्दीकी ने मायावती से बातचीत की कुछ रिकॉर्डिंग सुनवाते हुए दावा किया उनके पास ऐसी 150 सीडी हैं। अगर खुलासा कर दिया तो उनका मर्डर हो जाएगा।
सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से 12 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया है। वह पाक के कब्जे वाले कश्मीर का निवासी है और नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गया था। सेना को आशंका है कि पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर आतंकवादियों ने उसे सेना के गश्त लगाने वाले मार्ग और घुसपैठ के रास्तों का पता लगाने के लिए यहां भेजा है।
ऑस्ट्रेलिया के नागरिकता कानूनों में बड़े बदलाव करते हुए देश के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने नए प्रार्थियों के लिए कड़ी अनिवार्यताओं का आज खुलासा किया। अब यहां की नागरिकता प्राप्त करने वालों को अंग्रेजी की परीक्षा पास करनी होगी। इससे पहले विदेशी कर्मियों के लिए 457 वीजा कार्यक्रम रद्द किए गए थे।
बजट सत्र को बेहद सफल करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि संसद में सत्ता पक्ष कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने में सफल रहा, साथ ही राज्य में हुए चुनाव में भी भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा।