Advertisement

Search Result : "10 हजार जवान"

हुंदै का कामगारों के साथ वेतन समझौता, 19 हजार तक बढ़ा वेतन

हुंदै का कामगारों के साथ वेतन समझौता, 19 हजार तक बढ़ा वेतन

हुंदै मोटर इंडिया ने आज कहा कि उसने अपने चेन्नई संयंत्र के कर्मचारियों के साथ एक वेतन निपटान समझौते पर हस्ताक्षर किया है जिसके तहत अगले तीन साल में टेक्नीशियनों की तनख्वाह में प्रतिमाह 19,000 रुपये तक की वृद्धि होगी।
प्रमुख सरकारी बैंकों को 12 हजार करोड़ का तिमाही घाटा

प्रमुख सरकारी बैंकों को 12 हजार करोड़ का तिमाही घाटा

फंसे कर्ज (एनपीए) से बुरी तरह प्रभावित बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया और आईडीबीआई बैंक समेत सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों को अब तक का सबसे बड़ा 12,000 करोड़ रुपये का कुल तिमाही नुकसान हुआ जबकि एसबीआई, पीएनबी और केनरा के मुनाफे में भारी गिरावट दर्ज हुई।
हर रोज ढाई हजार किसान छोड़ रहे हैं खेती

हर रोज ढाई हजार किसान छोड़ रहे हैं खेती

घाटे का सौदा होने के कारण हर रोज ढाई हजार किसान खेती छोड़ रहे हैं। और तो और देश में अभी किसानों की कोई एक परिभाषा भी नहीं है। वित्तीय योजनाओं, राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो और पुलिस की नजर में किसान की अलग-अलग परिभाषाएं हैं। एेसे में किसान हितों से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं कि कुछ ही समय बाद पेश होने वाले आम बजट में गांव, खेती और किसान को बचाने के लिए क्या पहल होगी।
सियाचिन में जीवित बचे जवान का जीवन के लिए संघर्ष जारी

सियाचिन में जीवित बचे जवान का जीवन के लिए संघर्ष जारी

सियाचिन ग्लेशियर में एक सप्ताह पहले बर्फ खिसकने से 30 फुट नीचे दबे रहने के बाद जीवित निकाले गए लांस नायक हनमंथप्पा कोप्पाड का दिल्ली के सैन्य अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष जारी है। अस्पताल के अनुसार कोप्पाड कोमा में हैं और उनकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। अगले 24 से 48 घंटे काफी कठिन रहने का अनुमान है।
सियाचिन में फंसे सभी 10 जवान मृत पाए गए

सियाचिन में फंसे सभी 10 जवान मृत पाए गए

सियाचिन ग्लेशियर में भूस्खलन के कारण फंसे सभी दस जवान मृत पाए गए हैं। इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताते हुए जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. हुड्डा ने कहा, ‘यह बहुत दुखद घटना है और हम विपरीत परिस्थितियों में अपनी सीमाओं की रक्षा कर रहे अपने बहादुर जवानों को सलाम करते हैं जिन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए अपने जीवन की आहुति दी है।’ इनमें एक जूनियर कमीशन अधिकारी और सेना के 19 मद्रास बटालियन के नौ जवान शामिल थे।
हेमा मालिनी को अंधेरी की जमीन महज 70 हजार में

हेमा मालिनी को अंधेरी की जमीन महज 70 हजार में

अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी को अंधेरी में डांस अकादमी खोलने के लिए 2,000 वर्गमीटर की जमीन महज 70 हजार रुपये में आवंटित कर दी गई। समझा जाता है कि इस जमीन की कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये है।
पचास बहादुर जवानों को मिलेगा जीवन रक्षा पुरस्कार

पचास बहादुर जवानों को मिलेगा जीवन रक्षा पुरस्कार

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जीवन रक्षा पदक श्रृंखला-2015 पुरस्कार प्रदान करने की अऩुमति दे दी है। कुल 50 लोगों को ये पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें से 03 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 09 उत्तम जीवन रक्षा पदक और 38 जीवन रक्षा पदक तथा 09 पुरस्‍कार मरणोपरांत प्रदान किये जायेंगे।
सेंसेक्स 20 माह में पहली बार 24 हजार के नीचे, रुपया भी 68 पार

सेंसेक्स 20 माह में पहली बार 24 हजार के नीचे, रुपया भी 68 पार

अर्थव्‍यवस्‍था से जुड़े दो मोर्चों पर सरकार की चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। बिकवाली दबाव के चलते बंबई शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है और बृहस्‍पतिवार को सेंसेक्‍स लुढ़क कर 20 महीने में पहली बार 24000 अंक के नीचे बंद हुआ जबकि डॉलर के मुकाबले रुपया 29 माह के निम्न स्तर 68.02 रुपये पर बंद हुआ। कमजोर रुपया विदेश में पढ़ाई लिखाई से लेकर घूमने-फिरने और आयात होने वाली चीजों की महंगाई बढ़ाएगा।
कोहली के विराट 24 शतक, सबसे तेज 7 हजार रन का रिकॉर्ड

कोहली के विराट 24 शतक, सबसे तेज 7 हजार रन का रिकॉर्ड

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 24 शतक बनाने के साथ-साथ सबसे तेज 7 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्‍होंने ये दोनों कारनामे सिर्फ 161 पारियों में कर दिखाए। कोहली के शानदार शतक की मदद से भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 296 रन का लक्ष्‍य रखा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement