Advertisement

Search Result : "होम एंड सिटी"

शिखर सम्मेलन में ओबामा, कास्त्रो एक साथ दिखे

शिखर सम्मेलन में ओबामा, कास्त्रो एक साथ दिखे

अमेरिकी देशों के एक ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो एक साथ खड़े दिखे। इस वर्षों पुरानी दुश्मनी को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया जा रहा है।
प्रशांत ने केजरीवाल को कहा गुड बाय एंड गुड लक

प्रशांत ने केजरीवाल को कहा गुड बाय एंड गुड लक

प्रशांत भूषण ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुला पत्र लिखा । योगेंद्र यादव और खुद को पार्टी के फैसला लेने वाली शीर्ष इकाई से हटाए जाने के कुछ दिन बाद बागी आप नेता प्रशांत भूषण ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ फिर से मोर्चा खोलते हुए उन पर आप को आलाकमान आधारित पार्टी बनाने और लाखों समर्थकों का भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया है।
तेलंगाना: गोलीबारी में दो पुलिसवालों की मौत

तेलंगाना: गोलीबारी में दो पुलिसवालों की मौत

तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए है। हमलावर का अब तक तक पता नहीं चल पाया है।
अभियोजन ने ठुकराई सलमान की दलील

अभियोजन ने ठुकराई सलमान की दलील

अभियोजन पक्ष ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का यह बचाव ठुकरा दिया है कि वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले के समय गाड़ी उनका चालक अशोक सिंह चला रहा था। अभियोजन ने कहा, ऐसा लगता है कि गवाह को राजी करके लाया गया और उसकी बातें बहुत देरी से सुनवाई के अंतिम चरण में पेश की गई हैं।
सलमान को बचा रहा ड्राइवर

सलमान को बचा रहा ड्राइवर

सरकारी वकील के एक सवाल के जवाब में सलमान खान के ड्राइवर अशोक सिंह ने इस बात से इंकार किया कि वह सलमान के लिए अपनी जान तक देने को तैयार है लेकिन उसने स्वीकार किया कि वह परिवार के प्रति समर्पित है।
विकास स्वरूप विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता

विकास स्वरूप विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता

विदेश मंत्रालय ने 1986 बैच के आइएफएस अफसर विकास स्वरूप को नया प्रवक्ता नियुक्त किया है। वह अकबरूद्दीन का स्थान लेंगे। इलाहबाद विश्वविद्यालय से स्नातक स्वरूप क्यू एंड ए किताब से खासे चर्चित रहे हैं
सेबी ने नगर पालिका बांड, आइफएससी नियमों को मंजूरी दी

सेबी ने नगर पालिका बांड, आइफएससी नियमों को मंजूरी दी

भारतीय पूंजी बाजार को और व्यापक बनाने तथा कंपनियों और बुनियादी परियोजनाओं के लिए पूंजी जुटाने के काम में आसानी के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने रविवार को कई फैसले किए। इनमें नगर पालिका बांडों की सूचीबद्धता और देश में सिंगापुर और दुबई की तर्ज पर वित्तीय सेवा केंद्रों की स्थापना के नियम शामिल हैं।
सरकार के फैसले को जिंदल पॉवर ने दी चुनौती

सरकार के फैसले को जिंदल पॉवर ने दी चुनौती

जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड ने केंद्र के उस फैसले के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जिसके तहत उसके द्वारा नीलामी में जीती गई दो कोयला ब्लॉकों की नीलामी को रद्द करने का फैसला किया गया है।
लोकसभा में हनुमान पर हंगामा

लोकसभा में हनुमान पर हंगामा

लोकसभा में आज विश्व हिन्दू परिषद् के उस बयान पर कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा किया जिसमें सवाल किया गया है कि क्या वेटिकन में हनुमान मंदिर बनाया जा सकता है। कांग्रेस के सदस्य इस विषय पर कार्य स्थगित कर चर्चा कराने मांग करते हुए अध्यक्ष के आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे। हालांकि अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदस्यों से इसे शून्य काल में उठाने को कहा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement