प्रमुख वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन के जाने से भारत की वित्तीय साख पर किसी तरह की आंच आने की आशंकाओं को खारिज किया है।
अमेरिका के प्रसिद्ध लिंकन सेंटर में हर साल आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित संगीत महोत्सव में इस वर्ष दक्षिण भारत की कला और संस्कृति आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी।
अनुपम खेर के लिए भी शायद आंकड़े महत्वपूर्ण हैं। अपने अभिनय करिअर की 500 वीं फिल्म साइन करते हुए उन्होंने इसे शानदार मुकाम बताया। यह एक हॉलीवुड की फिल्म है, जिसका नाम द बिग सीक है।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए कमर कस ली है। चंडीगढ़ में हुआ योग उत्सव उसी की कड़ी है। तैयारी के लिए बाबा रामदेव पहुंच चुके हैं। प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने कहा प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस मुक्त भारत होने में देर हो सकती है।
फिल्म उड़ता पंजाब की रिलीज का मामला काफी गरमा गया है। फिल्मकार अनुराग कश्यप ने कहा है कि फिल्मों को रिजेक्ट करने का हक जनता को होना चाहिए। एक अधिकारी को यह हक नहीं दिया जा सकता। कश्यप ने साफ कहा कि पहलाज निहलानी का व्यवहार निर्माताओं पर भारी पड़ रहा है। अनुराग ने कहा कि पिछले दो साल में जितनी फिल्मेंं ट्राइबुनल में गई, उतनी पहले नहीं गईं। उन्होंने कहा कि जानबूझकर फिल्म रिलीज में बाधा खड़ी की जाती है। इसी बीच पहलाज निहलानी ने कश्यप पर आप से पैसे लेने का आरोप लगाया है।
सेरेना विलियम्स ने पेरिस में इतिहास रचने की उम्मीदों को जीवंत रखते हुए शुक्रवार को यहां फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में जगह बनाई लेकिन उन्हें सेमीफाइनल में किकी बर्टन्स को 7-6, 6-4 से हराने में काफी पसीना बहाना पड़ा। लगातार दूसरे दिन 34 साल की अमेरिकी सेेरेना को जूझना पड़ा और कई मौकों पर वह लय में भी नहीं दिखी लेकिन अंतत: जीत दर्ज करने में सफल रही।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि इस वर्ष कम मॉनसून की कोई संभावना नहीं है और 96 फीसदी गुंजाइश है कि इस साल सामान्य या अत्यधिक वर्षा होगी। यह खबर सूखे की मार झेल रहे किसानों और गर्मी से हलकान लोगों के लिए राहत देने वाली।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। उनको अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों का कहना हैै कि गांधी परिवार में एक राय बन चुकी है कि राहुल को अब पार्टी का अध्यक्ष बना दिया जाए।
रिजर्व बैंक ने देश में एक तिहाई से ज्यादा एटीएम के काम नहीं करने पर चिंता जताई है। केन्द्रीय बैंक ने कड़े शब्दों में बैंकों से कहा है कि अगर वह अपने एटीएम जल्द से जल्द नहीं सुधारे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। बैंकों को इस संबंध में नियमों का पूरा पालन करना चाहिए।