Advertisement

Search Result : "होंगे आरजे"

जीएसटी से खाद्य तेल, मसाले होंगे महंगे, टेलीविजन, एयर कंडीशनर होंगे सस्ते

जीएसटी से खाद्य तेल, मसाले होंगे महंगे, टेलीविजन, एयर कंडीशनर होंगे सस्ते

वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के प्रस्तावित चार स्तरीय ढांचे से आम आदमी प्रभावित हो सकता है। इस कर ढांचे के अमल में आने से आम आदमी की रसोई में काम आने वाले खाद्य तेल, मसाले और चिकन जैसा सामान महंगा हो सकता है। अप्रत्यक्ष कर के इस ढांचे में दूसरी तरफ कुछ टिकाऊ उपभोक्ता सामान जैसे टेलीविजन, एयर कंडीशनर्स, फ्रिज और वाशिंग मशीन आदि करों में कमी से सस्ते हो सकते हैं।
'अखिलेश ही नहीं होंगे सपा से मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार'

'अखिलेश ही नहीं होंगे सपा से मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार'

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को साफ कहा कि यूपी में उनकी पार्टी की तरफ से अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा, यह अभी निश्चित नहीं है। चुनाव जीतने के बाद उनकी पार्टी से मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह फैसला पार्टी का पार्लियामेंट बोर्ड करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री का फैसला संसदीय बोर्ड पर छोड़ दिया जाना चाहिए। मुलायम के इस बयान के बाद सपा की राजनीति सूबे में गरमा सकती है।
विकीलीक्स का 10वां जन्मदिन मना, जारी होंगे अमेरिकी चुनाव से जुड़े दस्तावेज

विकीलीक्स का 10वां जन्मदिन मना, जारी होंगे अमेरिकी चुनाव से जुड़े दस्तावेज

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने आठ नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से पहले इससे संबंधित नए महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जारी करने का संकल्प लिया है। महत्वपूर्ण जानकारियां लीक करने वाली उनकी वेबसाइट का आज 10वां स्थापना दिवस मनाया गया जिस मौके पर असांजे ने यह संकल्प लिया।
रियाद मैथ्यू बने पीटीआई के नए अध्यक्ष, विवेक गोयनका होंगे उपाध्यक्ष

रियाद मैथ्यू बने पीटीआई के नए अध्यक्ष, विवेक गोयनका होंगे उपाध्यक्ष

देश की समाचार एजेंसी पीटीआई में शीर्ष स्तर के पदों के लिए अहम चयन किया गया है। पीटीआई के निदेशक मंडल के सदस्यों ने आज सर्वसम्मति से रियाद मैथ्यू को अध्यक्ष और विवेक गोयनका को उपाध्यक्ष बनाने का फैसला किया।
अफ्रीकी देशों के पांच दिवसीय दौरे पर कल रवाना होंगे हामिद अंसारी

अफ्रीकी देशों के पांच दिवसीय दौरे पर कल रवाना होंगे हामिद अंसारी

उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी नाईजीरिया और माली के पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे। यह दौरा कल से शुरू होगा। इसका उद्देश्य पश्चिमी अफ्रीका के इन दो देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।
जन्‍मदिन : पीएम मोदी को विशेेष रणनीति अपनानी होगी, तभी आगे होंगे सफल

जन्‍मदिन : पीएम मोदी को विशेेष रणनीति अपनानी होगी, तभी आगे होंगे सफल

पीएम नरेंद्र मोदी की कुंडली में चंद्रमा की महादशा सितंबर 2011 से 31 अगस्‍त 2021 तक चलेगी। इस दौरान मोदी राज्‍य से केंद्र की राजनीति में लगातार तरक्‍की करते रहे और आगे भी करते रहेंगे। उनकी कुंडली में ग्रहों की दशा उन्‍हें निकट भविष्‍य में कोई बड़ी परेशानी में डालती नहीं दिख रही है।
सूरजकुंड मंथन : भाजपा में अब संगठन मंत्री और अधिक पॉवरफुल होंगे

सूरजकुंड मंथन : भाजपा में अब संगठन मंत्री और अधिक पॉवरफुल होंगे

फरीदाबाद के पास सूरजकुंड के राजहंस में भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्रियों के प्रचारक वर्ग की बैठक चह रही है। इसमें विभिन्न राजनीतिक सिद्धांतों पर विशेष रणनीति के साथ सलाह मशविरा किया जा रहा है। बैठक 13 सितंबर तक चलेगी।
ग्रीन पार्क में भारत खेलेगा 500 वां टेस्ट, सभी पूर्व कप्तान होंगे सम्‍मानित

ग्रीन पार्क में भारत खेलेगा 500 वां टेस्ट, सभी पूर्व कप्तान होंगे सम्‍मानित

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 22 सितंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच होगा। इस टेस्‍ट के साथ भारत इतिहास रचने जा रहा है। यह भारत का 500वां टेस्ट मैच होगा और इसे यादगार बनाने के लिये उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ :यूपीसीए: उन सभी जीवित कप्तानों को ग्रीन पार्क बुलाकर सम्मानित करने की योजना बना रहा है, जिन्होंने अभी तक टेस्ट मैचों में भारत की अगुआई की है और देश में ही रह रहे हैंं।
खराब हुई कानून-व्यस्‍था तो डीएम और एसपी होंगे जिम्मेवार- अखिलेश यादव

खराब हुई कानून-व्यस्‍था तो डीएम और एसपी होंगे जिम्मेवार- अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को प्रदेश के सभी जिले के डीएम, एसएसपी, एसपी के साथ बैठक में उन्होने निर्देश दिया कि अगर किसी जिले में कानून-व्यवस्‍था खराब होगी तो इसके लिए डीएम और एसएसपी जिम्मेवार होंगे।
बीके हरिप्रसाद छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस की प्रचार समिति के चेयरमैन होंगे

बीके हरिप्रसाद छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस की प्रचार समिति के चेयरमैन होंगे

छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस को दोबारा खड़े करने के लिए तैयारी शुरु कर दी गई है। इसी रणनीति के तहत बुधवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस प्रचार समिति के गठन को मंजूरी दी। कांग्रेस महासचिव जनार्दन दिवेदी ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की।