Advertisement

Search Result : "हिमाचल विवि"

गोवध कानून पर अब हिमाचल उच्च न्यायालय भी बोला

गोवध कानून पर अब हिमाचल उच्च न्यायालय भी बोला

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने आज केंद्र सरकार को अगले तीन महीनों में गोवध प्रतिबंधित करने के लिए एक कानून बनाने पर और देश में गोमांस एवं इससे बने उत्पादों के आयात निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर विचार करने के लिए कहा। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है।
कुल्लू दशहरा को लेकर तैयारियां जोरों पर

कुल्लू दशहरा को लेकर तैयारियां जोरों पर

हिमाचल प्रदेश में कु्ल्लू के विश्व प्रसिद्ध दशहरे के आयोजन के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इस दफा महोत्सव में लाए जाने वाले देवी-देवताओं के लिए विशेष स्थान का प्रबंध किया जा रहा है। गौरतलब है कि हिमाचल में प्रत्येक गांव के स्थानीय देवी-देवता होते हैं जिनकी जबरदस्त मान्यता होती है। दशहरे के दिन सभी देवी-देवता पालकी में सम्मानजनक तरीके से दशहरा स्थल पर लाए जाते हैं। इस दफा देवी-देवताओं के आसीन होने के लिए वर्षों पुराने कंक्रीट के प्लेटफॉर्म हटा कर लकड़ी के नए प्लेटफॉर्म बनाए जा रहे हैं।
वीरभद्र सिंह की गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

वीरभद्र सिंह की गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने सीबीआई को आय से अधिक संपत्ति मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह को गिरफ्तार करने से रोक दिया है।
सुरंग में फंसे दो मजदूर बचाए गए, तीसरे के लिए प्रयास जारी

सुरंग में फंसे दो मजदूर बचाए गए, तीसरे के लिए प्रयास जारी

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के पास एक सुरंग धंसने के कारण उसमें फंसे तीन मजदूरों में से दो को कई दिनों के प्रयास के बाद आज सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि अब भी एक मजदूर के सुरंग के अंदर ही मलबे में फंसे होने की आशंका है।
मणिकरण साहिब गुरुद्वारे पर गिरी चट्टानें, 8 की मौत

मणिकरण साहिब गुरुद्वारे पर गिरी चट्टानें, 8 की मौत

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण एेतिहासिक मणिकरन साहिब गुरूद्वारे से लगी एक इमारत के गिरने से 8 लोग मारे गए और कई घायल हैं। घटना मंगलवार दोपहर को हुई।
अपनी ही सरकार पर बरसे अनुराग ठाकुर

अपनी ही सरकार पर बरसे अनुराग ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर में भारी बारिश के कारण हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने का मामला सोमवार को लोकसभा में उठाते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र की अपनी ही पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा।
मंडी में बादल फटा, चार बसें बहीं

मंडी में बादल फटा, चार बसें बहीं

हिमाचल प्रदेश एक बार फिर बादल फटने का शिकार बना है। प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार तड़के धरमपुर बस स्टैंड पूरी तरफ डूब गया और चार बसें बह गईं। कम से कम दो मकान ध्वस्त हो गए हैं और कई मकान पानी में डूब गए हैं।
कोविंद बिहार के नए राज्यपाल, नीतीश नाराज

कोविंद बिहार के नए राज्यपाल, नीतीश नाराज

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी के बीच तीखी जुबानी जंग अब केंद्र द्वारा ताकत आजमाइश तक उतर आई है। इसी के बरक्स वरिष्ठ भाजपा नेता राम नाथ कोविंद को बिहार का राज्यपाल नियुक्त करने की घोषणा की गई है। केंद्र के इस फैसले से नीतीश कुमार को निराशा है।