Advertisement

Search Result : "हिंदू महिला"

दुष्कर्म की धमकी: महिला आयोग में  गुरमेहर, रिजिजू बोले उसके दिमाग में कोई जहर भर रहा

दुष्कर्म की धमकी: महिला आयोग में गुरमेहर, रिजिजू बोले उसके दिमाग में कोई जहर भर रहा

करगिल शहीद की बेटी गुरमेहर कौर का दावा है कि राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्रा इकाई के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ने पर उसे कथित तौर पर एबीवीपी सदस्यों से दुष्कर्म की धमकी मिल रही है। इस मामले में गुरमेहर ने सोमवार को दिल्ली महिला आयोग में शिकायत की। इस बीच केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने गुरमेहर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोई गुरमेहर के दिमाग में जहर भर रहा है। जबकि केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने कहा कि दुनिया का कोई भी प्रजातंत्र देश की संप्रभुता पर चोट की इजाजत नहीं देता।
बोले राहुल, आरएसएस हिंदू संगठन नहीं है

बोले राहुल, आरएसएस हिंदू संगठन नहीं है

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा के मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोलते हुए कहा है ये हिंदू संगठन नहीं है। एक हिंदी अखबार को दिए विशेष इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के उपनिषदों में उन्हें नफरत फैलाने की बात कहीं नहीं मिली।
नाजीमा बनीं मणिपुर की पहली मुस्लिम महिला उम्मीदवार

नाजीमा बनीं मणिपुर की पहली मुस्लिम महिला उम्मीदवार

मणिपुर की पहली मुस्लिम महिला उम्मीदवार नाजीमा बीबी का कहना है कि उनके चुनाव लड़ने के खिलाफ फतवा जारी होने के बावजूद वह घरेलू हिंसा के खिलाफ अपनी लड़ाई और मुस्लिम महिलाओं के उत्थान के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगी।
बंगाल के जलपाईगुड़ी शिशु तस्करी कांड में भाजपा की महिला नेता का नाम

बंगाल के जलपाईगुड़ी शिशु तस्करी कांड में भाजपा की महिला नेता का नाम

बंगाल के जलपाईगुड़ी शिशु तस्करी कांड में भाजपा की महिला नेता का नाम सामने आया है। जांच कर रही सीआईडी ने प्राथमिकी में भाजपा महिला मोर्चा की जलपाईगुड़ी जिला महासचिव जूही चौधरी का नाम मामले में शामिल किया है। जूही फरार है। उसकी तलाश जारी है।
इस्लामी पुस्तकों के जखीरे में ऋगवेद-रामायण-गीता को करीने से संजोकर रखा गया

इस्लामी पुस्तकों के जखीरे में ऋगवेद-रामायण-गीता को करीने से संजोकर रखा गया

इस्लामी शिक्षा के बड़े संस्थान में उर्दू-अरबी और फारसी की पुरानी रचनाओं का होना कोई बडी बात नहीं। लेकिन इस्लाम से संबंधित पुस्तकों के जखीरे में संस्कृत में रचित ऋगवेद से लेकर रामायण व भगवत गीता को करीने से संजोकर रखा जाए तो यह काफी रोचक बात है। देवबंद के मशहूर इस्लामी शिक्षा केन्द्र दारूल उलूम में ये प्राचीन हिन्दू धार्मिक ग्रंथ कुरान समेत मजहबी इस्लामी शिक्षा से जुड़ी पुस्तकों के साथ प्रमुखता से उसके पुस्तक खजाने का हिस्सा हैं।
पाक सीनेट में ऐतिहासिक हिंदू विवाह विधेयक पारित

पाक सीनेट में ऐतिहासिक हिंदू विवाह विधेयक पारित

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं की शादियों के नियमन से जुड़े बहुप्रतीक्षित अहम विधेयक को सीनेट ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया है और अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह विधेयक कानून में तब्दील हो जाएगा। हिंदू विवाह विधेयक 2017 को शुक्रवार को सीनेट ने पारित कर दिया। यह हिंदू समुदाय का पहला विस्तारित पर्सनल लॉ है।
विदेशी महिला का प्रभु को ट्वीट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उठाए सवाल

विदेशी महिला का प्रभु को ट्वीट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उठाए सवाल

देश के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन नई दिल्ली पर सुविधाओं को लेकर रेलवे ने काफी सारे दावे किए थे। लेकिन इन दावों की अब धीरे-धीरे पोल खुलती जा रही है। यहां की सुविधाओं को लेकर देश के साथ-साथ विदेशी यात्रियों का फीडबैक भी अच्छा नहीं है।
मप्र की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हिंदू रीति से हो रहे विवाह, आदिवासी नेता का विरोध

मप्र की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हिंदू रीति से हो रहे विवाह, आदिवासी नेता का विरोध

मप्र में खंडवा जिले के एक आदिवासी नेता ने मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हिन्दू रीति रिवाजों के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराये जाने का विरोध किया है।
भारत में घट रही है हिंदू आबादी, अल्पसंख्यक फल फूल रहे हैं : रिजिजू

भारत में घट रही है हिंदू आबादी, अल्पसंख्यक फल फूल रहे हैं : रिजिजू

केन्द्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने आज कहा कि भारत में हिंदू आबादी कम हो रही है क्योंकि वे कभी लोगों का धर्म परिवर्तन नहीं कराते जबकि कुछ अन्य देशों के विपरीत हमारे यहां अल्पसंख्यक फल फूल रहे हैं। रिजिजू के इस बयान से विवाद खड़ा हो सकता है।
एक महिला के लिए राजनीति में रहना है बहुत मुश्किल : शशिकला

एक महिला के लिए राजनीति में रहना है बहुत मुश्किल : शशिकला

शपथ ग्रहण नहीं होने तथा और सांसदों के साथ छोड़कर चले जाने के बीच अन्नाद्रमुक महासचिव वी के शशिकला ने कहा कि एक महिला के लिए राजनीति में रहना बहुत मुश्किल है जिसे उन्होंने जयललिता के समय भी ऐसा देखा था। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विधायक उनके साथ हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement