गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद रोबिन उथप्पा के अर्धशतक से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में आज यहां किंग्स इलेवन पंजाब को छह विकेट से हरा दिया।
अभिनेता दिलीप कुमार को पिछले सप्ताह सांस लेने में दिक्कत पैदा होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है लेकिन उन्हें कम से कम तीन दिन और अस्पताल में ही रहना होगा। 93 वर्षीय दिलीप कुमार को 16 अप्रैल को उपनगर बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रोहित शर्मा ने अपने पसंदीदा ईडन गार्डन्स मैदान पर एक और जबर्दस्त पारी खेली जिससे मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने आज कोलकाता नाइटराइडर्स को छह विकेट से हराकर नौवें इंडियन प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत की राह पकड़ी।
आंद्रे रसेल और ब्रैड हाग की अगुआई में गेंदबाजों के कमाल के बाद बल्लेबाजों के धमाल से कोलकाता नाइट राइडर्स ने एकतरफा मुकाबले में आज यहां दिल्ली डेयरडेविल्स को नौ विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें सत्र में जीत के साथ शुरुआत की।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में तैनात एक अधिकारी की कल देर रात बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और उनकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पाकिस्तान के एक संयुक्त जांच दल को पठानकोट वायु सेना स्टेशन का दौरा करने की अनुमति देने को लेकर हो रही केंद्र की आलोचना के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि पाकिस्तान ने पहली बार किसी आतंकी मामले की जांच की दिशा में गंभीर प्रयास किए हैं।
पाकिस्तान के लाहौर में तालिबान के आत्मघाती हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने कहा है कि देश में चरमपंथ और आतंकवाद गंभीर समस्या हैं। लाहौर में एक पार्क में हुए हमले में 70 से अधिक लोग मारे गए और 300 से अधिक घायल हुए हैं जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
विजय माल्या जैसे ऋण भुगतान में जान बूझकर चूक करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि उन्हें बैंकों को सम्मान से बकाये का भुगतान करना चाहिए अन्यथा वे ऋणदाताओं और जांच एजेंसियों के दबाव का सामना करने के लिए तैयार रहें।
सरकार ने आज कहा कि देश में लगभग 96,000 वन्य जीवों में से करीब 50 से अधिक वन्य जीव गंभीर खतरे का सामना कर रहे हैं जबकि 31व वन्यजीव संकट में हैं। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जेडएसआई) द्वारा किए गए अध्ययन में भारत से 96,000 प्रजातियों के विवरणों को दर्ज किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बरेली में एक किसान रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक देश के किसानों की आमदनी को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि छोटे-छोटे कदम उठाकर कृषि क्षेत्र के सामने खड़ी चुनौतियों को अवसरों में बदला जा सकता है। रैली में उन्होंने राज्य सरकारों को किसानों को केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों की स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव लाने का भी आह्वान किया।