Advertisement

Search Result : "हाई टेक चोरी"

मायावती को हाई कोर्ट का नोटिस

मायावती को हाई कोर्ट का नोटिस

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बसपा सुप्रीमो मायावती और उनके दो करीबी रिश्तेदारों को एक जनहित याचिका पर आज नोटिस जारी किया। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि उनके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उनके मूल गांव में भूमि रिकॉर्ड में हेरफेर की गई।
दिल्ली हाई कोर्ट ने नर्सरी प्रवेश के नए नियमों पर लगाई रोक

दिल्ली हाई कोर्ट ने नर्सरी प्रवेश के नए नियमों पर लगाई रोक

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आप सरकार के स्कूल से नजदीकी के आधार पर बनाए गए नर्सरी में प्रवेश के नए नियमों पर आज यह कहते हुए रोक लगा दी कि ये नियम मनमाने और भेदभावपूर्ण हैं। न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा कि नए नियमों पर सात जनवरी को लगाई गई अंतरिम रोक तब तक जारी रहेगी जब तक कि गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों से संबंधित दिल्ली सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं का पूरी तरह निस्तारण नहीं हो जाता।
सत्यार्थी के घर चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, नोबेल प्रशस्तिपत्र बरामद

सत्यार्थी के घर चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, नोबेल प्रशस्तिपत्र बरामद

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर से नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति, प्रशस्तिपत्र और जेवरातों की चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सत्यार्थी का घर दक्षिण पूर्व दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्थित है।
सानिया मिर्जा को कथित कर चोरी के लिए समन

सानिया मिर्जा को कथित कर चोरी के लिए समन

सेवाकर का कथित तौर पर भुगतान नहीं किए जाने या कथित कर चोरी के लिए टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को सेवाकर विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया है। हैदराबाद में प्रधान आयुक्त, सेवाकर कार्यालय द्वारा छह फरवरी को इस टेनिस स्टार को सम्मन जारी किया गया और उन्हें या उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति को 16 फरवरी को उपस्थित होने को कहा गया।
कैलाश सत्यार्थी के नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका की चोरी

कैलाश सत्यार्थी के नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका की चोरी

सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी के दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित घर से चोरों ने उनके नोबेल पुरस्कार की अनुकृति सहित कई बहुमूल्य सामान चुरा लिए। सत्यार्थी का घर कालकाजी के अरावली अपार्टमेंट में है। इस घटना की एफआईआर दर्ज करा दी गई है। चोरी गए सामान में सत्यार्थी के पुश्तैनी गहनों के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा दिए गए सम्मान शामिल हैं।
नोटबंदी के बाद जमा 3-4 लाख करोड़ रुपये की राशि में कर चोरी का संदेह

नोटबंदी के बाद जमा 3-4 लाख करोड़ रुपये की राशि में कर चोरी का संदेह

नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा की गई राशि की जांच पड़ताल में सरकार को करीब तीन से चार लाख करोड़ रुपये की आय में कर चोरी का पता चला है। यह राशि नोटबंदी के बाद 500, 1,000 रुपये के पुराने नोट जमा कराने की 50 दिन की अवधि में जमा कराई गई।
जयललिता को भारत रत्न देने की मांग करने वाली जनहित याचिका खारिज

जयललिता को भारत रत्न देने की मांग करने वाली जनहित याचिका खारिज

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया जिसमें केंद्र सरकार को दिवंगत अन्नाद्रमुक नेता जे जयललिता को भारत रत्न देने का निर्देश देने की मांग की गई थी। अदालत ने कहा कि वह एेसे मामलों में दखल देना नहीं चाहती है।
जस्टिस ठाकुर ने हाई कोर्ट के जजों के तबादलों पर मोदी सरकार से मांगा जवाब

जस्टिस ठाकुर ने हाई कोर्ट के जजों के तबादलों पर मोदी सरकार से मांगा जवाब

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार काे केन्द्र सरकार से सवाल किया कि कोलेजियम की सिफारिशों के बावजूद वह उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और न्यायाधीशों का तबादला क्यों नहीं कर रही है। न्यायालय ने लंबित तबादलों के बारे में विस्तार से दो सप्ताह के भीतर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश भी केन्द्र को दिया है।
मनीष सिसोदिया के दफ्तर में चोरी

मनीष सिसोदिया के दफ्तर में चोरी

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष के सिसौदिया के पूर्वी दिल्ली में पटपड़गंज इलाके में स्थित दफ्तर में चोरी हो गई। कहा जा रहा है कि उनके दफ्तर से चोर कंप्यूटर, कुछ दस्तावेज, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए।
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को जयललिता की मौत की परिस्थितियों पर सन्देह

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को जयललिता की मौत की परिस्थितियों पर सन्देह

पूर्व मुख्यमंत्राी जयललिता की मृत्यु की परिस्थितियों पर सन्देह व्यक्त करते हुए मद्रास उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने संकेत दिया है कि वह शव को समाधि से निकालने का आदेश दे सकते हैं। उन्होंने उस याचिका की सुनवाई के दौरान यह संकेत दिया जिसमें इस मामले की जांच किसी जांच आयोग या तथ्य अन्वेषण समिति से करवाने का अनुरोध किया गया है। दो सदस्यीय अवकाश पीठ का नेतृत्व कर रहे न्यायमूर्ति एस वैद्यनाथन ने कहा कि जनता को पता होना चाहिए कि क्या हुआ।
Advertisement
Advertisement
Advertisement