एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "अगर कोई शिक्षक, संस्थान का प्रमुख है तो उसे इस बात का ध्यान रखना होगा कि ना तो वो और ना ही दूसरे शिक्षक कक्षा में मोबाइल फोन लेकर जाएं।’
'जॉली एलएलबी 2' जैसी फिल्मों बेहतरीन कलाकारी के मशहूर अभिनेता सीताराम पांचाल इन दिनों कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। पिछले दिनों फेसबुक पर मदद की गुहार लगाने वाले एक्टर की मदद के लिए हरियाणा सरकार ने हाथ बढ़ाया है।
अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के दौरान बस ड्राइवर सलीम की बहादुरी सामने आई थी। सलीम की सूझबूझ से काफी यात्रियों की जान बच सकी थी। अब सलीम की बहादुरी से प्रभावित होकर सिंगर सोनू निगम ने उनके सम्मान की घोषणा की है।
हरियाणा सरकार द्वारा प्रकाशित पत्रिका हरियाणा संवाद के एक सप्लीमेंट कृषि संवाद में एक घूंघट काढ़े एक स्त्री का फोटो छपा है। इस फोटो के नीचे कैप्शन है, ‘घूंघट की आन-बान, म्हारा हरियाणा की पहचान।’ इस मसले ने तूल पकड़ लिया है। विपक्ष का कहना है कि इससे भारतीय जनता पार्टी की पिछड़ी सोच का पता चलता है।
नेपाल में 28 जून को निगम चुनावों के चलते भारत नेपाल की सीमाएं 48 घंटे पहले सील कर दी गई हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय सीमा में कोई असामाजिक तत्व प्रवेश कर माहौल न बिगाड़ पाए।
अब किसान किसान आंदोलन की आग हरियाणा पहुंच गई है। आज हरियाणा में कांग्रेस किसानों के मसले पर महापंचायत करेगी, तो वहीं कई संगठनों ने हाईवे जाम का ऐलान किया है।
हरियाणा पुलिस ने 15 दलित एक्टिविस्टों पर ‘राजद्रोह’ का केस दर्ज किया है। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले दो छात्र भी शामिल हैं। इन पर सरकार के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।