Advertisement

Search Result : "हत्या आरोपी"

मनमोहन को बतौर आरोपी बुलाए कोर्टः कोड़ा

मनमोहन को बतौर आरोपी बुलाए कोर्टः कोड़ा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने एक विशेष अदालत में आवेदन दायर करते हुए मांग की है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और दो अन्य लोगों को कोयला घोटाला मामले में आरोपियों के रूप में तलब किया जाए।
संकट में राजपक्षे, बेटे के खिलाफ हत्या के आरोप की जांच

संकट में राजपक्षे, बेटे के खिलाफ हत्या के आरोप की जांच

श्रीलंकाई जांचकर्ताओं ने कब्र खोद कर मशहूर रग्बी खिलाड़ी का शव निकाला है ताकि उसका फॉरेंसिक परीक्षण किया जा सके। जांचकर्ताओं ने यह कदम इन आरोपों के बीच उठाया गया है कि अधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के शासनकाल में उनके बेटे को बचाने के लिए जांच बंद कर दी थी। पुलिस के प्रवक्ता रूवान गुनाशेखरा ने कहा कि रग्बी खिलाड़ी वसीम थाजुद्दीन के शव को दोबारा जांच के लिए कोलंबो के देहीवेला उपनगर में कब्र खोदकर निकाला गया।
बांग्लादेशी ब्लॉगर की हत्या, अमेरिका ने की निंदा

बांग्लादेशी ब्लॉगर की हत्या, अमेरिका ने की निंदा

अमेरिका की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, यह घृणित कार्य एक बार फिर हिंसक चरमपंथ से निपटने के लिए एक साथ काम करने की जरूरत को रेखांकित करता है। हम उन बांग्लादेशियों के साथ खड़े हैं, जो इस घिनौने कृत्य के खिलाफ हैं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए काम करते हैं।
घोटाले के आरोपी के लिए कांग्रेसी नेता ने डाला दबाव: सुषमा

घोटाले के आरोपी के लिए कांग्रेसी नेता ने डाला दबाव: सुषमा

ललितगेट के मुद्दे पर विपक्ष के निशाने पर चल रहीं विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने ट्विटर पर बड़ा खुलासा किया है। उनका दावा है कि कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कोलगेट के आरोपी को डिप्‍लो‍मेटिक पासपोर्ट दिलवाने के लिए उन पर दबाव डाला।
भुट्टो हत्याकांड में बरी हो सकते हैं मुशर्रफ

भुट्टो हत्याकांड में बरी हो सकते हैं मुशर्रफ

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को सबूतों की कमी के चलते बेनजीर भुट्टो हत्याकांड में बरी किया जा सकता है। मुशर्रफ के वकील ने मंगलवार को बताया कि मामले के प्रमुख गवाह उन्हें आरोपित करने वाले अपने बयानों से पलट गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री भुट्टो की 2007 में रावलपिंडी में हत्या कर दी गई थी। वह एक चुनावी रैली को संबोधित करके एक पार्क से बाहर निकल रहीं थीं।
इंदिरा हत्या: इस सिख नेता पर मामला नहीं चला पाईं थीं थैचर

इंदिरा हत्या: इस सिख नेता पर मामला नहीं चला पाईं थीं थैचर

ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ब्रिटेन में रहने वाले उस सिख अलगाववादी नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहती थीं जिस पर इंदिरा गांधी की हत्या के लिए उकसाने का आरोप था। लेकिन राष्ट्रमंडल नागरिकों के बारे में ब्रिटेन के एक कानून के कारण वह उस सिख को प्रत्यर्पित करने के भारत के अनुरोध को पूरा नहीं कर पाईं थीं। गुरुवार को सार्वजनिक किए गए गोपनीय दस्तावेजों में यह बात सामने आई है।
कोयला घोटालाः पूर्व कोल सचिव गुप्ता को आरोपी के रूप में समन

कोयला घोटालाः पूर्व कोल सचिव गुप्ता को आरोपी के रूप में समन

पूर्व कोयल सचिव एचसी गुप्ता तथा दो अन्य लोगों को सीबीआई की विशेष अदालत ने कोयला घोटाले में आरोपी के रूप में समन किया है। अदालत ने प्रथम दृष्टया पाया है कि पूर्व नौकरशाह ने मध्य प्रदेश के एक कोयला ब्लॉक को पुष्प स्टील एंड माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड को आवंटन में मदद पहुंचाई जिसके कारण सरकार के खजाने को नुकसान पहुंचा।
व्यापम की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे दिग्विजय

व्यापम की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे दिग्विजय

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी निगरानी में जांच कराने की भी मांग की।
हत्या के आरोप में जदयू विधायक गिरफ्तार

हत्या के आरोप में जदयू विधायक गिरफ्तार

पटना के बाढ इलाके में हाल में चार लोगों के अपहरण और उनमें से एक व्यक्ति की हत्या के मामले में जदयू विधायक अनंत सिंह का नाम आने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इससे पहले अनंत सिंह ने इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है। उन्हें जबरन फंसाया जा रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement