एक ओर जहां पीएम मोदी देश के कोने-कोने में जाकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे हैं, वहीं इस अभियान को लेकर एक भाजपा सांसद का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है।
केंद्र सरकार द्वारा देश के 434 शहरों एवं नगरों में कराये गए स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद स्वच्छ भारत रैंकिंग में इंदौर ने बाजी मार ली है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू आज एक कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की।
विश्व जल दिवस से एक दिन पूर्व जारी एक नई वैश्विक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले छह करोड़ 30 लाख लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पाता है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में यह संख्या सबसे ज्यादा है।
केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने नई दिल्ली में अपने मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिला कर स्वच्छता पखवाडे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार स्वच्छता के प्रति गंभीर है और अब हर व्यक्ति इस बारे में जागरूक होने लगा है।