केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आज तीसरे राउंड की लिस्ट जारी कर दी। स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट में तिरुवनंतपुरम टॉप पर है। पहले राउंड में 20 शहरों की घोषणा की गई थी, जिनमें भुवनेश्वर टॉप पर रहा।
लॉस एंजल्स में एक वैज्ञानिक ने ऐसा स्किन पैच तैयार किया है जो मानव शरीर के मीठे से किसी रेडियो आइटम को कम से कम दो दिन तक पावर दे सकता है। जब लोग बाहर के सफर पर हों तो इससे मोबाइल भी रिचार्ज कर सकते हैँ।
कहने को एनडीएमसी देश की स्मार्ट पालिका है लेकिन पार्किंग के संचालन में लचर है। एनडीएमसी डिक्वट्स से ठेका लेने के बाद केवल 60 पार्किंग में ही सिंप्यूटर्स दे पाई है। यह सिंप्यटर्स भी किराए पर लिए गए हैं।
दिल्ली मेट्रो का स्मार्ट रखने वाले अब इसे लौटा कर इसमें जमा राशि वापस नहीं ले पाएंगे। यह नियम एक अप्रैल से लागू हो जाएगा। अब यात्रियों को कार्ड के एवज में जमा राशि ही लौटाई जाएगी। कार्ड के एवज में मेट्रो यात्रियों से 50 रुपये लेता है।
क्यूबेक सिटी स्थित एक मस्जिद में अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। क्यूबेक पुलिस के एक प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि की है।
केन्द्र सरकार ने जिस तरह से देश में एलईडी बल्ब लगाकर बिजली क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरूआत की थी, अब उसी तर्ज पर स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को इसके लिए देश के इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर को तैयार रहने के लिए कहा है।
भारत में मारिशस के उच्चायुक्त जगदीश गोवर्धन ने वाराणसी में भोजपुरी को विश्व में बोली जाने वाली सबसे प्राचीन भाषा करार देते हुए इसके सम्मान की रक्षा करना भोजपुरी क्षेत्रवासियों का कर्तव्य बताया और कहा यहां प्रवासी भोजपुरी धाम और स्मार्ट विलेज बनेगा।
केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चुने गए देश के पहले 20 शहरों में शामिल इंदौर को खुले में शौच के कलंक से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम ने रोको और टोको अभियान शुरू किया है। इस मुहिम के तहत डिब्बा गैंग नाम के विशेष दल बनाए गए हैं, जो खुले में शौच की बुरी प्रवृत्ति को अनूठे ढंग से मिटाने की कोशिश कर रहे हैं।