देश-दुनिया को न्याय दिलाने वाले भारतीय न्यायाधीशों की कोई यूनियन नहीं होती। वे नारे नहीं लगा सकते। विरोध में प्रदर्शन नहीं कर सकते। स्वयं बनाई आचार संहिता के तहत अधिकांश न्यायाधीश भव्य पार्टियों से भी बचते रहते हैं। निजी समारोह में भी कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करते। विधि संस्थानों अथवा प्रतिष्ठित संस्थानों को छोड़कर सभाओं को संबोधित करने नहीं जाते। केवल सत्य निष्ठा और निष्पक्ष न्याय उनका मूल मंत्र और लक्ष्य होता है। कानूनी ग्रंथों के अलावा अदालत में प्रस्तुत प्रकरणों की मोटी फाइलें दिन-रात पढ़ते और फैसले लिखते हैं।
एक साथ तीन बार तलाक कह कर तलाक देने और बहुविवाह पर रोक लगाने की बहस के बीच देश के कई मुस्लिम संगठनों की प्रतिनिधि संस्था ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ए मुशावरत ने इसमें सुधार के लिए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और उलेमाओं से पहल करने की अपील की है। हालांकि मुशावरत ने यह भी स्पष्ट किया कि इसमें सरकार और अदालतों का कोई दखल नहीं होना चाहिए।
नासिक के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में आज महिलाओं के एक समूह के साथ स्थानीय लोगों के एक समूह द्वारा कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय घटी जब महिलाओं का समूह मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में एक लड़की के साथ कथित छेड़खानी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने आज हंदवाड़ा बाजार स्थित सेना ते तीन बंकरों को वहां से हटा दिया है।
पीएमएलए की एक विशेष अदालत ने किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या के खिलाफ सोमवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दावे के खिलाफ उनकी दलील भी खारिज कर दी जिसमें विदेशों में संपत्ति खरीदने के लिए उन्होंने किंगफिशर एयरलाइंस से 430 करोड़ रुपये निकालने के दावे को चुनौती दी थी।
अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने शरई कानूनों में अदालतों के जरिये दखलंदाजी पर आपत्ति दर्ज कराने वाले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर हमला करते हुए कहा कि ऐसा कहने वालों को शरीयत कानून से चलने वाले देश चले जाना चाहिए।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से बार-बार भेजे गए समन को धता बता रहे किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक और उद्योगपति विजय माल्या को आज उस वक्त करारा झटका लगा जब केंद्र सरकार ने चार हफ्तों के लिए उनका राजनयिक पासपोर्ट निलंबित कर दिया। सरकार ने माल्या का पासपोर्ट रद्द कर देने की धमकी दी है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले मैच का आयोजन वानखेड़े स्टेडियम पर होने को बंबई उच्च न्यायालय से हरी भुांडी मिलने के बाद मुंबई इंडियंस अपना खिताब बरकरार रखने के अभियान का आगाज कल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ करेगी। आईपीएल के प्रसारक सोनी ने आज कहा कि इस साल इस टी20 क्रिकेट लीग की बीएआरसी टीवी रेटिंग दर्शक संख्या 50 करोड़ के पार पहुंच सकती है।