श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में रोहित शर्मा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है, लेकिन गॉल और अब कोलंबो में खेले जा रहे टेस्ट मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई।
अनीस बज्मी को कनफ्यूजन से बड़ा प्यार है। उनकी नई फिल्म मुबारकां का आधार भी यही है। फिल्म के पात्र शुरुआत में कुछ नहीं बोलते लेकिन आखरी के दस मिनट में सभी को कॉन्फिडेंस आ जाता है और सब कुछ ठीक हो जाता है।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और भाजपा सांसद परेश रावल एक बार फिर अपने ट्विट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी नेता प्रीति शर्मा मेनन के साथ हुई तीखी नोकझोंक है। दोनों नेताओं ने ट्विटर पर एक दूसरे के खिलाफ एक के बाद एक कई ट्वीट किए।
कुंबले के मुख्य कोच पद से इस्तीफे के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज में बिना कोच के ही खेल रही है। उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने श्रीलंका दौरे से पहले टीम को नया कोच मिल जाएगा।
बाहुबली 2 भले ही कमाई के बॉक्स ऑफिस पर रेकॉर्ड तोड़ती रहे लेकिन गदर निर्देशित करने वाले अनिल शर्मा इसे शिगूफे से ज्यादा कुछ नहीं मानते। उनका मानना है कि भले ही बाहुबली ने पंद्रह सौ करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया हो लेकिन गदर का कोई मुकाबला नहीं।
दिल्ली विधानसभा में ईवीएम को लेकर आप विधायक सौरभ भारद्वाज के डेमो की चर्चा हर तरफ हो रही है। सौरभ भारद्वाज ने दिखाया कि किस तरह ईवीएम जैसी मशीन में गड़बड़ी हो सकती है।
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया, जहां आप नेता सौरभ भारद्वाज ने ईवीएम से छेड़छाड़ का डेमो दिया। हालांकि वो असली ईवीएम की बजाय उसके जैसी दिखने वाली मशीन लेकर आए थे।
इस बार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सफर काफी निराशाजनक है। प्ले ऑफ की रेस से बाहर होने के बाद उसके लिए अब कुछ खास नहीं बचा है। अहम मैचों में नहीं जीतना खेल का हिस्सा कहा जा सकता है लेकिन उसके लिए अब अंतिम दौर के मैच जीतकर सम्मान बचाना भी आसान नहीं रहा। वह शुक्रवार को पंजाब के दिए 138 रन के लक्ष्य को भी पा नहीं सकी ।
जब से खबर आई है कि सॉफ्ट पोर्न स्टार मोनिका केस्टेलिनो कपिल शर्मा के कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में परमानेंट मेंबर के रूप में शिरकत करने जा रही हैं तब से उनके प्रशंसक यही प्रतिक्रिया दे रहे हैं।