Advertisement

Search Result : "सोनिया चहल"

संसद में अगस्ता वेस्टलैंड मामले पर चर्चा से पहले सोनिया ने बैठक की

संसद में अगस्ता वेस्टलैंड मामले पर चर्चा से पहले सोनिया ने बैठक की

राज्यसभा में कल अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामले पर होने वाली चर्चा से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज शाम पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर कल सदन में अपनाई जाने वाली रणनीति पर चर्चा की। कांग्रेस सांसदों के कड़े विरोध के बीच पिछले हफ्ते राज्यसभा में भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से इस मुद्दे में सोनिया का नाम घसीटे जाने के बाद आज हुई इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
कांग्रेस की संस्कृति रही है रिश्वतखोरी: कलराज मिश्र

कांग्रेस की संस्कृति रही है रिश्वतखोरी: कलराज मिश्र

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस की रिश्वतखोरी की संस्कृति रही है और अगस्ता वेस्टलैंड मामले की जांच के बाद कांग्रेस एक बार फिर बोफोर्स कांड की तरह बेनकाब होगी।
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कांग्रेस का भाजपा अध्यक्ष पर हमला

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कांग्रेस का भाजपा अध्यक्ष पर हमला

अगस्ता वेस्टलैंड प्रकरण में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा स्वांग और इल्जाम में माहिर है बिना सबूत के ही सारे आरोप लगाए जा रहे हैं।
सदन की कार्यवाही से अपनी टिप्पणियां हटाए जाने को स्वामी ने दी चुनौती

सदन की कार्यवाही से अपनी टिप्पणियां हटाए जाने को स्वामी ने दी चुनौती

राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सदन की कार्यवाही से अपनी टिप्पणियों को उप सभापति द्वारा हटाए जाने को चुनौती दी है। उन्होंने कार्यवाही से अपनी टिप्पणी को हटाए जाने के फैसले को मनमाना, अनुचित और सदन के नियमों के खिलाफ बताया है।
हेलीकॉप्टर विवाद: भाजपा का सोनिया को निशाना बनाना जारी

हेलीकॉप्टर विवाद: भाजपा का सोनिया को निशाना बनाना जारी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज भी भाजपा के निशाने पर रहीं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को उनसे अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर सौदे में रिश्वत पाने वालों के नाम बताने को कहा। हालांकि कांग्रेस ने भाजपा के हमले पर पलटवार करते हुए कहा कि नाम को सामने लाना जांच एजेंसी का काम है।
केजरीवाल ने भाजपा से कहा, सोनिया को गिरफ्तार करो

केजरीवाल ने भाजपा से कहा, सोनिया को गिरफ्तार करो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को चुनौती दी है कि वह अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और दूसरे नेताओं को गिरफ्तार करे। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल किया और आश्चर्य जताया कि सीबीआई मामले से जुड़े कांग्रेस नेताओं के खिलाफ छापेमारी क्यों नहीं करती है।
हजकां का कांग्रेस में हुआ विलय

हजकां का कांग्रेस में हुआ विलय

कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व वाली हरियाणा जनहित कांग्रेस का आज सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में विलय कर दिया गया। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की गैर मौजूदगी अपने आप में काफी कुछ कह रही थी।
स्वामी ने फिर की विवादित टिप्पणियां, कांग्रेस ने जताया विरोध

स्वामी ने फिर की विवादित टिप्पणियां, कांग्रेस ने जताया विरोध

राज्यसभा में मनोनीत सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने आज फिर कुछ विवादित टिप्पणियां कीं जिन पर कांग्रेस सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई। आसन ने स्वामी की टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही से निकालने का आदेश दिया तथा विपक्षी सदस्यों को अनावश्यक रूप से उकसाने के लिए उन पर कार्रवाई करने के लिए भी चेताया।
सोनिया और मनमोहन ने अगस्ता मामले के आरोपों को नकारा

सोनिया और मनमोहन ने अगस्ता मामले के आरोपों को नकारा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अगस्तावेस्टलैंड मामले में किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इंकार किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं भयभीत नहीं हूं हमारे ऊपर झूठे आरोप लग रहे हैं।
स्वामी ने अगस्ता मामले में सोनिया का जिक्र किया बिफर गए कांग्रेसी

स्वामी ने अगस्ता मामले में सोनिया का जिक्र किया बिफर गए कांग्रेसी

अगस्तावेस्टलैंड हेलीकाॅप्टर सौदा रिश्वत मामले में आज राज्यसभा में मनोनीत सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष का नाम लिए जाने पर सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस सदस्यों के बीच तीखी तकरार हुई और सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।