कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने गुरूवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया। वह सिंह द्वारा सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी किए जाने का विरोध कर रहे थे। गिरिराज ने कहा था कि अगर सोनिया गांधी गोरी चमड़ी के बजाय नाइजीरियाई या काली चमड़ी की होती तो क्या कांग्रेसी उन्हें अपना नेता मान लेते।
नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान देकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। गिरिराज ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर नस्लवादी टिप्पणी की जिसकी सभी दलों ने आलोचना की है।
आप नेता योगेन्द्र यादव ने आज एक नोट सार्वजनिक किया जिसे उन्होंने प्रशांत भूषण के साथ मिलकर लिखा है और उन्होंने 17 मार्च को पार्टी को भेजा था जिसमें प्रस्ताव दिया था कि उनकी मांगें स्वीकार किए जाने पर वे पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।
राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने संगठनात्मक चुनावों के लिए नये कार्यक्रमों की घोषणा की, जिसमें नये अध्यक्ष का चुनाव 30 सितम्बर को होगा।
हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राॅबर्ट वाड्रा को अनुचित तरीके से लाभ पहुंचाया है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के मुताबिक हुड्डा सरकार ने डीएलएफ के साथ जमीन समझौते में रॉबर्ट वाड्रा को अनुचित लाभ पहुंचाया।
कर्नाटक सरकार ने आईएएस ऑफिसर डी.के. रवि की मौत का मामला सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने राज्य विधानसभा में यह घोषणा की। विपक्षी दल और रवि के परिवार के लोग शुरू से ही मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे थे जबकि सरकार ऐसा नहीं चाहती थी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि बारिश से नुकसान झेल रहे किसानों को सरकार मुआवजा दे। यह बात उन्होंने हरियाणा में कही। सोनिया ने कहा कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर संघर्ष करेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर्नाटक के आईएएस अधिकारी डी.के. रवि की रहस्यमयी मौत के मामले की सीबीआई जांच कराने की सलाह राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को दी है।
भूमि अधिग्रहण विधेयक को राजनीतिक रंग नहीं देने का आग्रह करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्ना हजारे सहित विभिन्न नेताओं को किसी भी मंच पर खुली चर्चा के लिए पत्र लिखा है और राष्ट्रहित में इसे पारित कराने में सहयोग मांगा है।