Advertisement

Search Result : "सेना का जवान"

पाक ने गलती से सीमा पार करने वाले जवान को छोड़ा

पाक ने गलती से सीमा पार करने वाले जवान को छोड़ा

गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले जाने वाले जवान चंदू बाबूलाल चव्हाण को आज पाकिस्तानी सेना ने वाघा सीमा पर भारत को सौंप दिया। जवान बाबूलाल चव्हाण गत 29 सितंबर को भटक कर सीमा पार कर गया था जहां पाकिस्तानी सैनिकों ने उसे पकड़ लिया था।
शिवसेना ने नोटबंदी को बताया देश पर परमाणु बम हमला

शिवसेना ने नोटबंदी को बताया देश पर परमाणु बम हमला

नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए आज शिवसेना ने कहा है कि इस फैसले के जरिए उन्होंने देश पर परमाणु बम गिराया है और अर्थव्यवस्था को हिरोशिमा और नागासाकी में तब्दील कर दिया है।
जवानों का भोजनः कोर्ट ने मांगी गृह मंत्रालय से प्रतिक्रिया

जवानों का भोजनः कोर्ट ने मांगी गृह मंत्रालय से प्रतिक्रिया

बीएसएफ के जवान द्वारा सोशल मीडिया के जरिए किए गए दावे के मद्देनजर दिल्ली उच्च न्यायालय ने नियंत्रण रेखा पर जवानों को दी जाने वाली खाद्य सामग्री की कथित खराब गुणवत्ता पर स्थिति रिपोर्ट की मांग करने वाली याचिका पर गृह मंत्रालय से आज प्रतिक्रिया मांगी।
सोशल मीडिया से शिकायत पर मिल सकती है सजाः सेना प्रमुख

सोशल मीडिया से शिकायत पर मिल सकती है सजाः सेना प्रमुख

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज कहा कि अपनी शिकायतों को व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले जवानों को सजा दी जा सकती है क्योंकि उनके इस कृत्य से देश की सीमाओं की रक्षा करने वालों का मनोबल गिरता है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के भारत के खिलाफ लगातार छद्म युद्ध करने के बावजूद हम नियंत्रण रेखा पर शांति बहाल करना चाहते हैं।
सोशल मीडिया नहीं शिकायत पेटिका के जरिये बात रखें जवान: सेना प्रमुख

सोशल मीडिया नहीं शिकायत पेटिका के जरिये बात रखें जवान: सेना प्रमुख

सेना के एक जवान समेत सुरक्षा बलों के कुछ जवानों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शिकायतें उठाने के बीच सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने आज सैनिकों से कहा कि अपनी बात देशभर के सेना मुख्यालयों में विभिन्न जगहों में रखी जाने वाली सुझाव-सह-शिकायत पेटिकाओं के माध्यम से सीधे उन तक पहुंचाएं।
बीएसएफ कर्मियों को खराब गुणवत्ता के भोजन पर सुनवाई

बीएसएफ कर्मियों को खराब गुणवत्ता के भोजन पर सुनवाई

दिल्ली उच्च न्यायालय ने नियंत्राण रेखा पर खराब गुणवत्ता का भोजन दिए जाने के बीएसएफ जवान की ओर से आरोप लगाने के बाद गृह मंत्रालय से स्थिति रिपोर्ट की मांग वाली याचिका पर सुनवायी 16 जनवरी को करना आज तय किया।
सीआईएसएफ के जवान ने  चार साथियों की जान ली

सीआईएसएफ के जवान ने चार साथियों की जान ली

बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड स्थित नबीनगर पावर जेनेरेटिंग कंपनी में सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान द्वारा छुट्टी पर जाने को लेकर हुए विवाद के दौरान अपने साथियों पर आज की गई गोलीबारी में चार जवानों की मौत हो गई।
बीएसएफ जवान का आरोप, बर्बरता के बीच कई बार तो रहना पड़ता है भूखे

बीएसएफ जवान का आरोप, बर्बरता के बीच कई बार तो रहना पड़ता है भूखे

जम्मू कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ के एक जवान ने आरोप लगाया है कि सैनिकों को बर्बरता का सामना करना पड़ता है क्योंकि उन्हें खराब गुणवत्ता का भोजन परोसा जाता है और कई बार तो भूखे भी रहना पड़ता है। इस मामले के सामने आने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उचित कार्रवाई का आदेश दिया है और रिपोर्ट मांगी है। वहीं, बीएसएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement