अमेरिका में भाषण के दौरान किए गए सवाल-जवाब के समय राहुल गांधी ने एक गलती कर दी, जिसका सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ रहा है। इस दौरान राहुल ने लोकसभा में सांसदों की संख्या को 546 बता दिया, जबकि लोकसभा में 545 सदस्य होते हैं।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा है कि म्यामांर के रखाइन प्रांत में ताजा हिंसा की वजह से 25 अगस्त से अब तक 3,13,000 रोहिंग्या बांग्लादेश की सीमा में दाखिल हो चुके हैं।
रेप केस में गुरमीत राम रहीम के दोषी करार दिए जाने के बाद गिरफ्तारी के समय राम रहीम के छह सुरक्षा गार्ड और दो समर्थक आईजी से उलझ पड़े। इसके बाद शनिवार को डेरा समर्थकों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया।