अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म बॉम्बे वेलवेट का एक गाना सिल्विया 1959 के उस बेहद चर्चित नानावटी मामले से प्रेरित है, जिसकी देशभर के मीडिया में खासी चर्चा रही थी।
दिल्ली की एक अदालत ने पेट्रोलियम मंत्रालय के दस्तावेज लीक करने के मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों को आज जमानत दे दी। इनमें चार काॅरपोरेट अधिकारी और एक पत्रकार शामिल हैं।
गायक सोनू निगम ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास का समर्थन करने पर जी ग्रुप ने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया है। सोनू निगम ने ट्वीट कर कहा है कि, तो जी ने मुझ पर बैन घोषित कर दिया है। मैं क्या कहूं, ईश्वर सब पर कृपा करें।
अनुराग कश्यप की फिल्म बाम्बे वेलवेट का इंतजार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। अनुराग अपनी हर फिल्म में कुछ न कुछ नया ले कर आते हैं जिसका इंतजार दर्शकों को रहता है। वह फिल्मी कलाकारों के अलावा फिल्म निर्देशकों को भी अभिनेता बनाने का माद्दा रखते हैं।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक नायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस 48 वर्ष के थे जब कहते हैं कि 18 अगस्त 1945 को ताइवान में एक जापानी युद्धक विमान की दुर्घटना में उनकी मौत हो गई
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत के रहस्य के मसले पर कांग्रेस की सरकारों, खासकर पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ आग उगलने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली वाजपेयी सरकार और वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार ने भी इससे संबंधित विभिन्न आयोगों की रिपोर्टों, खुफिया सूचनाओं और अन्य दस्तावेजों के खुलासे से इनकार किया।
कल्कि ने साल भर से उड़ रही अफवाहों को विराम देते हुए स्वीकार लिया है कि उन्होंने और अनुराग ने तलाक के लिए अदालत में अर्जी दाखिल कर दी है। लेकिन उन्हें अपने जीवन से या फैसले से कोई शिकायत नहीं है।
इंडिया ओपन बैडमिंटन चैम्पियन साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत ने अपना बेहतरीन फार्म बरकरार रखते हुए मलेशिया ओपन सुपर सीरिज के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने राष्ट्र पिता माने जाने वाले मोहनदास करमचंद गांधी यानी महात्मा गांधी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस की आलोचना की है। उन्होंने गांधी को फर्जी और बोस को जापानी फासिस्टों का एजेंट कहा है। काटजू के बयान के लिए राज्यसभा में उनकी निंदा का प्रस्ताव पास किया जा चुका है।