नेपाल में 28 जून को निगम चुनावों के चलते भारत नेपाल की सीमाएं 48 घंटे पहले सील कर दी गई हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय सीमा में कोई असामाजिक तत्व प्रवेश कर माहौल न बिगाड़ पाए।
पाकिस्तानी सैनिकों ने आज जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मोर्टार दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। सीमा पर तैनात बीएसएफ के सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई भी की।
कश्मीर में देश के दो सैनिकों के शवों के साथ बर्बरता करने का फरमान पाक आर्मी चीन कमर बाजवा ने दिया था। भारतीय भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अंग्रेजी मीडिया ये यह खुलासा किया है। हालांकि अभी तक सेना की ओर से इस बाबत आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।
किसानों को राहत देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दलहन की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की है। अब एक सप्ताह और दलहन की सरकारी खरीद जारी रहेगी।
ट्विटर ने अपने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए अपने सॉफ्टवेयर में एक नया बदलाव किया है जिसमें 140 शब्दों की सीमा में यूजर्स नेम को शामिल नहीं किया जाएगा। ट्विटर ने अधिक लोगों को ट्विटर की ओर आकर्षित करने और इस मंच को इस्तेमाल के लिए आसान बनाने के मकसद से करीब एक साल पहले यह शब्दों की सीमा में ढील देने की घोषणा की थी।
नोटबंदी की अवधि के दौरान देश से बाहर गए भारतीयों के लिए 500 और।,000 के पुराने नोटों को बदलने की सुविधा शुक्रवार को समाप्त हो गई। नोट बदलने के लिए सीमित काउंटरों तथा प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में लोग रद्द नोटों को नई मुद्रा से बदलवा पाने में विफल रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने और बांग्लादेश एवं पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा को मजबूती प्रदान करने के लिए नयी रूपरेखा तैयार है।