Advertisement

Search Result : "सीबीआई अदालत"

कांग्रेस नेताओं के यहां छापा क्यों नहीं मारती सीबीआई: केजरीवाल

कांग्रेस नेताओं के यहां छापा क्यों नहीं मारती सीबीआई: केजरीवाल

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए सवाल उठाया कि इस मामले से जुड़े कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सीबीआई छापेमारी क्यों नहीं करती है।
एएमयू कुलपति ने लगाया अपने खिलाफ मुहिम चलाने का आरोप

एएमयू कुलपति ने लगाया अपने खिलाफ मुहिम चलाने का आरोप

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति जमीरुद्दीन शाह ने गुरुवार को एक पत्र लिखकर दावा किया है कि कुछ असंतुष्ट तत्व उन्हें दागदार करने के लिए एक अभियान चला रहे हैं।
हेलीकॉप्टर घोटाले में सोनिया का नाम, भाजपा आक्रामक

हेलीकॉप्टर घोटाले में सोनिया का नाम, भाजपा आक्रामक

संप्रग सरकार के समय में 3600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में कथित रिश्वत मामले को लेकर कांग्रेस संकट में आ गई है। इस मामले में इटली की एक अदालत ने हेलीकॉप्टर कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड के प्रमुख को भारत में नेताओं को यह सौदा हासिल करने के लिए रिश्वत देने का दोषी ठहराते हुए साढ़े चार साल की सजा सुनाई है।
मोहाली के पूरे दो सेक्टरों की मालिक है यह आरोपी कंपनी

मोहाली के पूरे दो सेक्टरों की मालिक है यह आरोपी कंपनी

सीबीआई जांच का सामना कर रहे पर्ल समूह के पास मोहाली में दो पूर्ण सेक्टरों 100 और 104 का स्वामित्व है। इसके अलावा समूह के पास सेक्टर 96 और सेक्टर 99 में भी आधा हिस्सा है। सीबीआई द्वारा समूह की परिसंपत्तियों के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया है। समूह पर करीब पांच करोड़ निवेशकों को 51,000 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है।
चर्चाः पत्थर का सिंहासन, न्याय के आंसू | आलोक मेहता

चर्चाः पत्थर का सिंहासन, न्याय के आंसू | आलोक मेहता

देश-दुनिया को न्याय दिलाने वाले भारतीय न्यायाधीशों की कोई यूनियन नहीं होती। वे नारे नहीं लगा सकते। विरोध में प्रदर्शन नहीं कर सकते। स्वयं बनाई आचार संहिता के तहत अधिकांश न्यायाधीश भव्य पार्टियों से भी बचते रहते हैं। निजी समारोह में भी कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करते। विधि संस्‍थानों अथवा प्रतिष्ठित संस्‍थानों को छोड़कर सभाओं को संबोधित करने नहीं जाते। केवल सत्य निष्‍ठा और निष्पक्ष न्याय उनका मूल मंत्र और लक्ष्य होता है। कानूनी ग्रंथों के अलावा अदालत में प्रस्तुत प्रकरणों की मोटी फाइलें दिन-रात पढ़ते और फैसले लिखते हैं।
तलाक और बहुविवाह की व्यवस्था में सुधार की पहल करें उलेमा: मुशावरत

तलाक और बहुविवाह की व्यवस्था में सुधार की पहल करें उलेमा: मुशावरत

एक साथ तीन बार तलाक कह कर तलाक देने और बहुविवाह पर रोक लगाने की बहस के बीच देश के कई मुस्लिम संगठनों की प्रतिनिधि संस्था ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ए मुशावरत ने इसमें सुधार के लिए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और उलेमाओं से पहल करने की अपील की है। हालांकि मुशावरत ने यह भी स्पष्ट किया कि इसमें सरकार और अदालतों का कोई दखल नहीं होना चाहिए।
दलित युवती से दुष्कर्म-हत्या मामले की जांच सीबीआई करेगी

दलित युवती से दुष्कर्म-हत्या मामले की जांच सीबीआई करेगी

राजस्थान सरकार ने बीकानेर जिले के नोखा स्थित एक शिक्षण संस्थान की छात्रा से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश करने का निर्णय किया है।
विजय माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

विजय माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

पीएमएलए की एक विशेष अदालत ने किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या के खिलाफ सोमवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दावे के खिलाफ उनकी दलील भी खारिज कर दी जिसमें विदेशों में संपत्ति खरीदने के लिए उन्होंने किंगफिशर एयरलाइंस से 430 करोड़ रुपये निकालने के दावे को चुनौती दी थी।
शरई कानून वाले देश में जाएं शरीयत की वकालत करने वाले: आदित्यनाथ

शरई कानून वाले देश में जाएं शरीयत की वकालत करने वाले: आदित्यनाथ

अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने शरई कानूनों में अदालतों के जरिये दखलंदाजी पर आपत्ति दर्ज कराने वाले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर हमला करते हुए कहा कि ऐसा कहने वालों को शरीयत कानून से चलने वाले देश चले जाना चाहिए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement