Advertisement

Search Result : "साढ़े पांच लाख"

इतना खिला दिया कि लोग पचा नहीं पाए और उलट  दिया-सुखबीर

इतना खिला दिया कि लोग पचा नहीं पाए और उलट दिया-सुखबीर

पंजाब विधानसभा चुनाव में हारने के बाद अकालीदल के नेता अपनी सरकार की कमियों को स्वीकार करने के बजाय, लोगों पर ही भड़ास निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखवीरसिंह बादल ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपने राज में लोगों को इतना कुछ दे दिया कि लोग उसे पचा नहीं पाए और उल्टी कर दी। सुखबीर सिंह बादल ने यह बात अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
तीन तलाक के विरोध में 10 लाख मुस्लिम महिलाएं एकजुट

तीन तलाक के विरोध में 10 लाख मुस्लिम महिलाएं एकजुट

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का दावा है कि तीन तलाक मुद्दे के खिलाफ दायर याचिक पर पूरे भारत से करीब 10 लाख मुस्लिम महिलाओं ने दस्तखत किए हैं। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने इसे मुख्य मुद्दा बनाया था और इसे चुनावी घोषणापत्र में शामिल भी किया था। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषंगिक संगठन की तरह मुसलमानों के बीच काम करता है।
साइना सीआरपीएफ जवानों के परिवार को छह लाख रूपये दान में देंगी

साइना सीआरपीएफ जवानों के परिवार को छह लाख रूपये दान में देंगी

लंदन ओलंपिक कांस्य पदकधारी साइना नेहवाल ने छह लाख रूपये केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उन 12 जवानों के परिवारों को दान देने का फैसला किया है जो पिछले हफ्ते छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़ में मारे गये थे।
कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसने से इमारत गिरी, पांच की मौत

कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसने से इमारत गिरी, पांच की मौत

कानपुर ग्रामीण के शिवराजपुर में एक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव के बाद तेज धमाका हुआ जिससे पांच मजदूरों की मौत हो गयी तथा कम से कम आठ लोग घायल हो गये जिसमें एक मजदूर की हालत गंभीर है।
राष्‍ट्रीय राजमार्गों की लम्बाई दो लाख किलोमीटर हो जायेगी : गडकरी

राष्‍ट्रीय राजमार्गों की लम्बाई दो लाख किलोमीटर हो जायेगी : गडकरी

केन्द्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि देश में वर्तमान में राष्‍ट्रीय राजमार्ग की लम्बाई 96 हजार किलोमीटर है जो कि आने वाले समय में बढ़कर दो लाख किलोमीटर हो जायेगी।
चार से पांच माह में लागू हो जाएंगी लोढ़ा समिति की सिफारिशें: विनोद

चार से पांच माह में लागू हो जाएंगी लोढ़ा समिति की सिफारिशें: विनोद

बीसीसीआई के संचालन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने कहा कि क्रिकेट बोर्ड में लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने की प्रक्रिया अगले चार से पांच महीने में पूरी होगी।
दागी और बागी लोगों की पार्टी बन चुकी है भाजपा : मायावती

दागी और बागी लोगों की पार्टी बन चुकी है भाजपा : मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज आरोप लगाया कि भाजपा दागी और बागी लोगों की पार्टी बन चुकी है और उसने बागी एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को टिकट दिया है।
जाट आरक्षण : 50 लाख आंदोलनकारी संसद का घेराव करेंगे

जाट आरक्षण : 50 लाख आंदोलनकारी संसद का घेराव करेंगे

नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग करने वाले उत्तरी राज्यों से जाट समुदाय के हजारों सदस्य हरियाणा में जारी आंदोलन को समर्थन देने के लिए आज दिल्ली पहुंचे और जंतर-मंतर पर धरना दिया। साथ ही आंदोलनकारियों ने 13 मार्च से असहयोग आंदोलन की भी घोषणा की है।
दस लाख खोखा कंपनियों पर होगी कार्रवाई

दस लाख खोखा कंपनियों पर होगी कार्रवाई

अवैध धन को वैध बनाने के लिए बनाई गई खोखा कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक सरकारी कार्य दल ने करीब 10 लाख ऐसी कंपनियों के खिलाफ केस चलाने का फैसला किया है। भविष्य में खोखा कंपनियों के जरिये काले धन को सफेद करने पर अंकुश लगाने के लिए कार्य दल ने आधार आधारित केवाईसी रजिस्टर बनाने का भी फैसला किया है।
महज 15 हजार रुपए में आप पा सकते हैं एक लाख लोगों की सटीक निजी जानकारियां

महज 15 हजार रुपए में आप पा सकते हैं एक लाख लोगों की सटीक निजी जानकारियां

आप यह जानकर दंग रह जाएंगे कि किसी व्यक्ति की निजी जानकारियां एक रुपए से भी कम में बेची जा रही है। एक अंग्रेजी अखबार ने इस बात का खुलासा किया है। इस ताजा खुलासे में यह बात सामने आई है कि इस धंधे में लगी कंपनियां कानून को ताक पर रख कर आम लोगों की निजी जिंदगी में सेंध लगा रही हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement