बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही विश्वास मत हासिल कर लिया हो लेकिन इस साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में असल चुनौती अभी बाकी है।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी की जीतनराम मांझी को बचाने की रणनीति बुरी तरह से फ्लाप हो गई। अंतत: बाजी नीतीश कुमार ने मारी और एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री पर आसीन हो गए।
रूस ने पिछले साल अक्टूबर में हुई सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान की दुर्घटना के पीछे मानवीय कारक को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन भारतीय वायुसेना ने इस आरोप का खंडन कर दिया है। इस दुर्घटना के बाद भारत के अग्रिम श्रेणी के इस लड़ाकू विमान के पूरे बेड़े ने एक माह तक उड़ान नहीं भरी थी।
हीरो हॉकी इंडिया लीग सेमीफाइनल में जगह बना चुकी जेपी पंजाब वारियर्स अपने आखिरी लीग मैच में दबंग मुंबई से खेलेगी। उसके लिये यह बस प्रतिष्ठा का मुकाबला है।
जापान ने विश्व के देशों से कहा है कि वह आतंकवाद के सामने घुटने नहीं टेकेगा और इस्लामिक स्टेट तथा अन्य चरमपंथी समूहों के खिलाफ लड़ाई में असैन्य सहायता लगातार मुहैया कराता रहेगा।